छत्तीसगढ़राजनीतिसामाजिक सरोकार
अमर गिदवानी ने नगर निगम मुख्यालय में किया पदभार ग्रहण, सनातन संस्कृति गौमाता का प्रतीक चिन्ह भेंट

NNH रायपुर/ रायपुर के पंडित भगवती चरण शुक्ल वार्ड के पार्षद एवं पर्यटन संस्कृति विभाग के एमआईसी सदस्य अमर गिदवानी ने आज रायपुर नगर निगम मुख्यालय में पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण करने पर क्षेत्रवासियों, एवं संत कंवरराम सिंधी पंचायत कटोरा तालाब के नागरिकों ने उन्हें बधाई दी है।
इस दौरान समाज सेवक अमर चंदनानी ने वरिष्ठ-कनिष्ठ साथियों के साथ अमर गिदवानी को बधाई देते हुए शॉल श्रीफल से सम्मान किया। इसके साथ ही गौमाता की प्रतिमा सनातन संस्कृति का स्वरूप प्रतीक चिन्ह भेंट कर अमर गिदवानी को उज्ज्वल भविष्य व सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दी है।







