खबरों की खबरछत्तीसगढ़राजनीति

सुशासन तिहार में अब मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को हटाने की मांग

NNH बलौदाबाजार, भाटापारा/ छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव सरकार द्वारा 8 से 11 अप्रैल तक सुशासन तिहार मनाया गया, जिसके तहत लगाए गए शिविर में समस्याओं के समाधान व आवेदन पत्र के माध्यम से बहुत सारी मांग की गई है। छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी को हटाने की मांग के बाद अब बलौदाबाजार जिले के एक गांव में प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को हटाने की मांग को लेकर आवेदन दिया गया है।

जहां एक तरफ सुशासन की प्रतिबद्धता के लिए छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार प्रदेश भर में सुशासन तिहार का आयोजन किया है। तो वहीं दूसरी ओर मुख्यमंत्री को ही हटाने की मांग करते हुए बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के ग्राम खपराडीह निवासी नरसिंग नेताम ने सुशासन तिहार के शिविर में आवेदन दिया है। उसने अपने पत्र में लिखा है कि, “मैं नरसिंग नेताम इस सुशासन तिहार में मांग रख रहा हूं कि छत्तीसगढ़ प्रदेश के मौजूदा आदिवासी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आदिवासी आरक्षण पाकर विधायक, सांसद, मुख्यमंत्री बने परन्तु छत्तीसगढ़ के लाखों आदिवासियों की उम्मीदो पर खरा नहीं उतर पा रहे हैं, जिससे प्रदेश भर के आदिवासियों में नाराजगी है, अतः आदिवासी मुख्यमंत्री को तत्काल हटाया जाये।”

सुशासन तिहार शिविर में पहले महासमुंद जिले के बसना विधानसभा क्षेत्र के ग्राम छिब्बरा में शत्रुघन सिन्हा नामक व्यक्ति ने शिक्षक भर्ती को लेकर वित्त मंत्री ओपी चौधरी को हटाने की मांग कर डाली थी, तो अब भाटापारा के खपराडीह में मुख्यमंत्री को ही हटाने की मांग की गई है। और इस आवेदन की छायाप्रति सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।

Back to top button