खबरों की खबरछत्तीसगढ़हास-परिहास

सुशासन तिहार में दिया आवेदन, कोई अच्छी लड़की देखकर मेरी शादी करा दीजिए

NNH रायपुर/  छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा आयोजित सुशासन तिहार की मियाद खत्म हो चुकी है। लेकिन सुशासन तिहार के शिविर में अजब गजब आवेदन दिए गए हैं।

अंबिकापुर के ग्राम भफौली निवासी मनोज टोप्पो  ने भी एक आवेदन दिया है, जिसमें उसने अपनी शादी कराने की मांग की है। मनोज टोप्पो ने आवेदन पत्र में लिखा है कि मेरी उम्र 46 वर्ष है, उसने लिखा है कि मेरी शादी नहीं हो रही है, मेरे घरवाले भी मेरी शादी नहीं करा रहे हैं। कोई अच्छी लडक़ी देखकर मेरी शादी करा दीजिए। मनोज महिला बाल विकास के नाम यह पत्र अग्रेषित किया है।

Back to top button