
NNH रायपुर/ छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री कन्हैया अग्रवाल ने हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाने की तिथि एक माह बढ़ाने की मांग करते हुए कहा कि नंबर प्लेट लगाने के लिए परिवहन विभाग हर शहर गांव में वार्ड वार्ड में शिविर लगवा कर न्यूनतम शुल्क में नंबर प्लेट उपलब्ध करवाए….
उन्होंने कहा कि हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के नाम पर हाई लेवल पर जो धंधा किया जा रहा है उसकी मार उपभोक्ताओं पर नहीं पड़नी चाहिए । नंबर प्लेट बदलने का निर्णय सरकार ने लिया है तो शुल्क भी सरकार को वहन करना चाहिए ,यदि शुल्क लिया भी जाना है तो न्यूनतम शुल्क निर्धारित किया जाना चाहिए और प्रत्येक वार्ड में शिविर लगाकर वाहन चालकों को नंबर प्लेट लगाने की सुविधा दी जानी चाहिए । इस बीच में ट्रैफिक पुलिस के द्वारा हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के नाम पर जांच या चालान का काम तत्काल प्रभाव से बंद किया जाना चाहिए अन्यथा इस मामले में शासन प्रशासन को विरोध का सामना करना पड़ेगा।






