छत्तीसगढ़देश/प्रदेशराजनीति

नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर भाजपा का हल्लाबोल, कांग्रेस कार्यालय घेराव करने निकले भाजपाई, जलाया पुतला

NNH रायपुर/ आज राजधानी रायपुर में भाजयुमो जिला अध्यक्ष गोविंदा गुप्ता के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ता कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने निकले थे, लेकिन पुलिस की बैरिकेटिंग के वे आगे नही बढ़ पाए, जिसके बाद सोनिया गांधी, राहुल गांधी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की,  और सोनिया-राहुल का पुतला दहन किया गया। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी रायपुर जिला अध्यक्ष रमेश ठाकुर जी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी देशभर में विरोध प्रदर्शन करने की बात कर रही है। उन्हें विरोध करने का अधिकार ज़रूर है, लेकिन उन्हें ज़मीन और धन लूटने का अधिकार नहीं है। नेशनल हेराल्ड की शुरुआत 1937 में हुई थी और शुरुआत में इसके 5,000 शेयरधारक थे, यानी यह कभी भी नेहरू परिवार की निजी संपत्ति नहीं थी।

भाजपा प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने कहा कांग्रेस एक राजनीतिक दल है जिसे कई छूट प्राप्त हैं, लेकिन कोई भी राजनीतिक दल कानूनी रूप से पार्टी फंड को किसी निजी संस्था को हस्तांतरित नहीं कर सकता है – यह पूरी तरह से अवैध है। नेशनल हेराल्ड की पूरी संपत्ति को गांधी परिवार के नियंत्रण में लाने के लिए कांग्रेस ने एक कॉर्पोरेट साजिश रची।

नगर निगम सभापति सूर्यकांत राठौर ने कहा जब प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मामले को अपने हाथ में लिया, मामले को समझा और अदालत में धारा 8 के तहत अपनी रिपोर्ट दाखिल की, तो घटनाओं का एक क्रम सामने आया।आपराधिक कानून में, आमतौर पर जांच के बाद शिकायत दर्ज की जाती है, लेकिन इस मामले में, शिकायत से पहले जांच की गई। अदालत ने इस महीने की 21 तारीख को सुनवाई तय की है और इस पर काफी हंगामा भी हुआ है।

इस प्रदर्शन भाजपा प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव, प्रवक्ता केदार गुप्ता, प्रदेश मंत्री किशोर महानंद, सूर्यकांत राठौर, युवा मोर्चा प्रदेश सह प्रभारी वैभव बैस भाजपा रायपुर जिला महामंत्री सत्यम दुआ, अकबर अली पार्षद राजेश गुप्ता,सोहन साहू,आशु चंद्रवंशी,वैभव बैस, तुषार चोपड़ा, भाजयुमो रायपुर संभाग प्रभारी व प्रदेश उपाध्यक्ष रोहित माहेश्वरी, जिला प्रभारी मनीष पांडे भाजयुमो जिला महामंत्री प्रणय साहू, अर्पित सूर्यवंशी, अमित मेशरी, भाजयुमो जिला बलौदाबाजार जिला अध्यक्ष सुनील यदु ,महामंत्री प्रशांत यादव, शंकर साहू,विशाल पांडेय, अभिषेक धनगर,नरेश पिल्ले, विकास मित्तल आशीष आहूजा, गंधर्व पांडे, अनूप खेलकर, राम प्रजापति, चैतन्य टावरी, शंकर साहू, रोहित राव, विशाल पाण्डेय, विशेष साह, हरिओम साहू, पवन केशरवानी, विकास अग्रवाल, रोहित द्विवेदी, दीपक तन्ना, सोनू यादव, केदार धनकर, कमलेश शर्मा, राहुल राय, संकड़ो कि संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल थे।

Back to top button