क्राइम रिपोर्टदेश/प्रदेश
पूर्व पुलिस महानिदेशक की उसकी पत्नी ने कर दी हत्या, चाकू मारने से पहले आंखों में फेंका था मिर्च पाउडर
"पति-पत्नी के बीच रोज होता था झगड़ा"

NNH बेंगलुरु/ कर्नाटक के पूर्व डीजीपी ओम प्रकाश की हत्या के मामले की जांच कर रही पुलिस ने अब बड़ा खुलासा किया है। पुलिस का मानना है कि पूर्व डीजीपी ओम प्रकाश की पत्नी पल्लवी ने चाकू मारने से पहले उनके चेहरे पर मिर्च पाउडर फेंका था। हालांकि, इसकी पुष्टि के लिए सबूत जुटाए जा रहे हैं। पुलिस ने पल्लवी को हिरासत में लिया है, क्योंकि वह हत्या के मामले में मुख्य संदिग्ध है। उनकी बेटी कृति को भी हिरासत में लिया गया है।
सूत्रों के मुताबिक दंपति के बीच अक्सर होने वाले झगड़ों की वजह जी कारण बनी है। पता चला है कि पति पत्नी में रोज झगड़ा होता था। जमीन से संबंधित संपत्ति विवाद भी वारदात की वजहों में से एक है।







