रायपुर पश्चिम के थाना डीडी नगर में धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाने का मामला दर्ज
400 साल पुराने गांव के सियार देवता को खंडित किए जाने से स्थानीय लोग थे नाराज़

NNH रायपुर/ रायपुर पश्चिम के रायपुरा फ्लाईओवर के पास Aspen tree होटल क़े मालिक क़े खिलाफ तथा कर्मचारियों क़े खिलाफ एफ आई आर करवाया गया जिसमे होटल मालिक कर्मचारियों क़े खिलाफ धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाने पर भारतीय न्याय सहिता कि धारा 298 के तहत कार्यवाही कर होटल क़े मैनेजर को गिरफ्तार किया गया और जोन 5 क़े अधिकारियों ने होटल को सील कर दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार होटल के मैनेजर और कर्मचारियों द्वारा गांव क़े सियार देवता जो कि लगभग 400 साल से स्थापित हैं, उनकी जगह से निकाल कर खंडित कर दिया और अलग स्थान पर एक कोने मे उठाकर रखवा दिया गया था। जिसके विरोध मे चक्काजाम जाम कर नारेबाजी की गई, जिसके बाद डीडी नगर पुलिस थाना में धर्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने की धराओं के अंतर्गत मामला पंजीबद्ध किया गया है, वहीं जोन क्रमांक 5 के अधिकारियों ने होटल को भी सील कर दिया है। इस दौरान मौक़े पर भाजपा मंडल अध्यक्ष दिनेश तिवारी, डीडी नगर के भाजपा पार्षद आशु चंद्रवंशी, वार्ड 69 क़े पार्षद महेन्द्र औसर, वार्ड 70 क़े पार्षद अर्जुन यादव, वार्ड 68 क़े पूर्व पार्षद यादराम साहू, भाजपा नेता जितेन्द्र ठाकुर, खेलन धीवर, वार्ड 69 से पार्षद प्रत्याशी रहे उत्तम चक्रधारी, शरद राठौर, थानेश चक्रधारी, नरेन्द्र कटरे, दिलेश्वर चक्रधारी, गिरधर चक्रधारी, संत राम सारंग, दौलत साहू, विश्राम धीवर, रितेश साहू, भरत चक्रधारी, नागेश औसर, संजय कहार एवं वार्ड क़े अनेक सैकड़ो लोग पार्षद क़े आह्वान पर उपस्तिथ हुए थे






