
NNH रायपुर/ गौरेला, पेंड्रा, मरवाही जिले के वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं समीरा पैकरा और उपेंद्र बहादुर को प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव के निर्देशानुसार कारण नोटिस जारी किया गया है।

प्रदेश महामंत्री जगदीश रामू रोहरा ने इस आशय का पत्र जारी किया है, जिसमे समीरा पैकरा को जिला पंचायत अध्यक्ष के विरुद्ध चुनाव लड़ने और उपेंद्र बहादुर को जिला पंचायत उपाध्यक्ष के विरुद्ध चुनाव लड़ना अनुशासन भंग करने की परिधि में में आता है। दोनों को 7 दिन अंदर जवाब देने कहा गया है, अन्यथा प्राथमिक सदस्यता 6 वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया जाएगा।

गौरतलब है कि समीरा पैकरा मरवाही विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी की टिकट पर चुनाव लड़ चुकी हैं, इसके अलावा भारतीय जनता युवा मोर्चा की प्रदेश पदाधिकारी व संगठन के अन्य पदों पर रह चुकी हैं।






