अन्यछत्तीसगढ़

पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए दिनेश मिरानिया के परिवार को छत्तीसगढ़ सरकार 20 लाख रुपए की सहायता करेगी

NNH रायपुर/ पहलगाम आतंकी हमले में रायपुर के दिनेश मिरानिया की हत्या कर दी गई थी। छत्तीसगढ़ सरकार ने दिनेश मिरानिया के परिवार को 20 लाख रुपए की सहायता प्रदान करने जा रही है, इसकी घोषणा भी कर दी गई है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोशल मीडिया x पर इसकी जानकारी देते हुए लिखा है कि…

“पहलगाम में बीते 22 अप्रैल को आतंकी हमले में रायपुर के श्री दिनेश मिरानिया जी की हत्या अत्यंत पीड़ादायक है। यह अपूरणीय क्षति है।

राज्य सरकार स्व. श्री दिनेश मिरानिया जी के शोकाकुल परिवार को 20 लाख रुपए की सहायता देगी। पूरा प्रदेश इस दुःखद घड़ी में उनके परिवार के साथ है। जिन आतंकवादियों ने इस घृणित कार्य को अंजाम दिया है उन्हें सजा अवश्य मिलेगी।’

Back to top button