क्राइम रिपोर्टछत्तीसगढ़

ऑपरेशन सिंदूर के तहत सैन्य कार्रवाई पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली लुजिना खान गिरफ्तार

NNH रायपुर/ ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारतीय सेना ने पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर सैन्य कार्रवाई की थी, जिसमे मोस्ट वांटेड आतंकी मौलाना मसूद अजहर के नजदीकी रिश्तेदार व अन्य आतंकियों समेत सैकड़ों लोग मारे गए थे।

जिसपर प्रतिक्रिया देते हुए रायपुर की लुजिना खान नामक मोहतरमा ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर देश विरोधी पोस्ट किया था। जिसपर श्रीराम भक्त सेना के अध्यक्ष राज विक्रम केवलानी, भाजपा नेत्री वंदना राठौर व हिंदू संगठनों ने रोष जताते हुए गिरफ्तारी की मांग की थी।

श्रीराम भक्त सेना के प्रदेश अध्यक्ष राज विक्रम केवलानी ने कहा कि वर्तमान परिस्थिति में देश बहुत नाजुक दौर से गुजर रहा है। पहलगाम की घटना हर एक भारतीय को झकझोर देने वाली घटना थी, उसी की जवाबी कार्यवाही ऑपरेशन सिंदूर है जो देश के हर एक नागरिक के लिए गौरावन्ति करने वाली कार्यवाही है। वही देश मे बैठी देश द्रोही मोहतरमा लुजिना खान सोशल मीडिया प्लेटफार्म के माध्यम से सेना एवं देश के प्रधानमंत्री जी के खिलाफ आवाम को भड़काने का प्रयास किया है एवं सेना के पराक्रम को वाहवाही लूटने का नाम दे रही थी।

जिसपर समस्त हिंदू संगठनों ने पुलिस प्रशासन से निवेदन किया था कि राष्ट्र द्रोही लुजिना खान पर गम्भीर धाराओं के तहत मामले दर्ज किये जाये एवं इनके समस्त सोशल मीडिया प्लेटफार्म की सख्ती से जांच की जाए। जिसपर पुलिस ने संज्ञान लेते हुए राज विक्रम की शिकायत पर बीएनएस की धारा 152 और 197 के तहत एफआईआर दर्ज की है।

बता दें कि लुजिना खान ने जब पोस्ट की तब समस्त हिंदू संगठनों में भारी रोष व्याप्त था। और उसके खिलाफ राम भक्त सेना के प्रदेश अध्यक्ष विक्रम केवलानी ने नामजद रिपोर्ट दर्ज करवाई थी, जिसपर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने लुजिना खान को गिरफ्तार कर लिया है।

Back to top button