छत्तीसगढ़बड़ी खबर

बड़ी खबर: बस्तर के अबूझमाड़ में 20 नक्सली ढेर, छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों का नक्सलियों के खिलाफ बड़ा ऑपरेशन

NNH जगदलपुर/ बस्तर के अबूझमाड़ में नक्सलियों के खिलाफ जवानों के एक ऑपरेशन में नक्सली मुठभेड़ में 20 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है।

बस्तर के इन इलाकों में बड़ा एनकाउंटर हो रहा है। अबूझमाड़ में डीआरजी के जवान लगातार ऑपरेशन चल रहा हैं, जहां एनकाउंटर में अब तक 20 नक्सलियों के मारे जाने की बड़ी खबर मिल रही है। बताया जा रहा है कि मारे गए नक्सलियों की संख्या बढ़ सकती है। नारायणपुर, बीजापुर और दंतेवाड़ा में डीआरजी के जवानों से नक्सलियों की मुठभेड़ अभी भी जारी है। अबूझमाड़ इलाके में सुबह से ही फायरिंग हो रही है, जहां से मिली जानकारी के अनुसार डीआरजी के जवानों ने बड़े नक्सली लीडर्स को घेर लिया है।

Back to top button