अन्यक्राइम रिपोर्टछत्तीसगढ़
रायपुर पुलिस ने आज 80 से अधिक स्पा सेंटरों का किया औचक निरीक्षण
राजधानी के कई स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा है देह व्यापार

NNH रायपुर/ रायपुर शहर में संचालित लगभग 80 से अधिक स्पा सेंटरों में पुलिस द्वारा औचक चेकिंग की कार्यवाही की गयी है। जिसमें स्पा सेटरों के संचालित होने संबंधी दस्तावेज, स्पा सेंटर में कार्य करने वाले छत्तीसगढ़ राज्य के बाहर के निवासी लड़के लड़कियों के आधार कार्ड निवास स्थान के संबंध में विस्तृत चेकिंग कार्यवाही किया जाकर सभी लोगों के दस्तावेज प्राप्त किया गया, जिसका सूक्ष्मता पूर्वक अवलोकन एवं विश्लेषण किया जा रहा है।
गौरतलब है कि रायपुर में लगभग 300 स्पा सेंटर चल रहे हैं, जिनमे अधिकतर नियम विरुद्ध संचालित किए जा रहे हैं। वहीं राजधानी के शंकर नगर, कटोरा तालाब, न्यू राजेन्द्र नगर, समता कॉलोनी सहित शहर के पॉश इलाकों में स्पा सेंटरों की आड़ में देह व्यापार चल रहा है। और पहले भी कई स्पा सेंटरों में पुलिस ने छापे मारकर कार्रवाई की है।







