
NNH रायपुर/ छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज एवं ICAI रायपुर ब्रांच के सयुक्त तत्वाधान में आयोजित एमएसएमई महोत्सव चैंबर भवन रायपुर में 27.6.2025 को प्रातः 11:00 से 5:00 तक आयोजित किया जा रहा है उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ शासन के उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन से भेंट की एवं उन्हें आमंत्रित किया।
चैंबर पदाधिकारियों ने बताया कि यह अपनी तरह का पहला आयोजन है जिसका उद्देश्य एमएसएमई क्षेत्र को बढ़ावा देना, उन्हें अवसर प्रदान करना तथा उनकी क्षमताओं को प्रदर्शित करना है।
उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन से भेंट के दौरान छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स के कोषाध्यक्ष निकेश बरडिया, कार्यकारी अध्यक्ष राजेश वासवानी ,कार्यक्रम संयोजक एवं उपाध्यक्ष लोकेश चंद्रकांत जैन, उपाध्यक्ष सुदेश मध्यान, जितेंद्र शादीजा, निलेश शाखला, रितेश, महेंद्र भगदौरिया एवं CA फेडरेशन चेयरमैन का विकास गोलछा एवं आयोजन टीम के सदस्य प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
यह अपनी तरह का पहला आयोजन है जिसका उद्देश्य एमएसएमई क्षेत्र को बढ़ावा देना, उन्हें अवसर प्रदान करना तथा उनकी क्षमताओं को प्रदर्शित करना है







