छत्तीसगढ़जन-सरोकारसामाजिक सरोकार
स्वर्गीय गोपी चंदनानी उद्यान कटोरा तालाब में 4 साल से कराया जा रहा है योग प्रशिक्षण

NNH रायपुर/ स्व. गोपी चंदनानी उद्यान कटोरा तालाब रायपुर में पूर्व पार्षद गोपी चंदनानी के बड़े भाई मनोहर चंदनानी ने एवं अशोक इसरानी ने बताया भारतीय योग संस्थान गोपी चंदनानी गार्डन कटोरा तालाब केंद्र में निःशुल्क योग प्रशिक्षण/साधना प्रतिदिन सुबह 6 बजे से 7:30 बजे तक भारतीय योग संस्थान के योग गुरु मुकेश सोनी/राजेश अग्रवाल व राजेश डागा सर के मार्गदर्शन में योग शिक्षिका भारती माखीजा/कविता पंजवानी व अर्चना सिहानी द्वारा पिछले 4 वर्षों से निरंतर योग प्रशिक्षण कराया जा रहा है। जिस किसी को योग साधना करनी हो वे योग केंद्र प्रमुख अशोक इसरानी ९३२९४७७७०९ व मनीषा इसरानी ९३०३९ ७७७०९ से सम्पर्क कर सकते है।






