सिंधु कुलदेवी हिंगलाज माता मंदिर निर्माण हेतु मिला 1,11,111/- रुपए का सहयोग, समाजसेवी अमर चंदनानी ने कहा सबकी भागीदारी सुनिश्चित करने एक एक ईंट का लेंगे सहयोग

NNH रायपुर/ छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत के प्रदेश सचिव अमर चंदनानी ने जानकारी देते हुए बताया है कि पूज्य सिंधी पंचायत संत कंवरराम नगर रायपुर के मुखी अप्पू वाडिया के नेतृत्व में साजन दास, चंद्र कुमार एवं हरीश कुमार डोडवानी परिवार की ओर से संत कंवरराम नगर में निर्माणाधीन कुलदेवी हिंगलाज माता मंदिर निर्माण हेतु 1,11,111/- मात्र सहयोग राशि प्राप्त हुई है, जिसका चेक प्रदेश के मुखी महेश दरयानी को सौंपा गया है। इस सहयोग के लिए सिंधी पंचायत कंवरराम नगर डोडवानी परिवार का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया है।
अमर चंदनानी ने कहा कि सिंधु कुलदेवी हिंगलाज माता मंदिर के निर्माण के लिए समाजजन स्वस्फूर्त सहयोग कर रहे हैं। यह बहुत ही हर्ष की बात है। अमर ने आगे कहा कि मंदिर निर्माण के लिए एक एक ईंट का भी सहयोग लेंगे, ताकि समाज के उच्च, मध्यम व निम्न वर्ग सहित प्रत्येक व्यक्ति की इस कार्य में भागीदारी सुनिश्चित की जा सके।







