छत्तीसगढ़ में ऐतिहासिक अमूल्य धरोहर प्रसिद्ध धार्मिक मंदिर

NNH रायपुर/ छत्तीसगढ़ में धार्मिक नगरी गतिविधियां के लिए राजधानी रायपुर को जाना जाता है सभी धर्म आस्था की प्रसिद्ध मंदिर रायपुर एवं आसपास छत्तीसगढ़ पर दर्शनीय स्थल के रूप में पूरे भारत में जाने जाते हैं काफी संख्या में इन मंदिरों को दर्शन कर ने हेतु पर्यटकों का आना ज्यादा लगा रहता है छत्तीसगढ़ से जिसमें रायपुर की प्रसिद्ध जैन मंदिर दादाबाड़ी जिसे तीर्थ स्थान का दर्जा प्राप्त है पवित्र धार्मिक मंदिर के रूप में विश्व के एवं भारत के हर राज्यों से लोग जैन अनुयाई एवं हर समाज के लोग इस मंदिर को देखने आते हैं जैन दादाबाड़ी में धर्मनाथ भगवान मंदिर पार्श्वनाथ भगवान महावीर स्वामी चारों दादा गुरुदेव भोमिया जी भेरूजी पद्मावती माता का मंदिर देखने योग्य ही बनता है इस मंदिर की संगमरमर पत्थरों पर नक्काशी की सुंदरता कलात्मक डिजाइन एवं भव्य स्वरूप देखने योग्य है जो अपनी अमित छाप छोड़ते हैं इस जैन दादाबाड़ी में बहुत ही कम मूल्य पर धर्मशाला एवं सात्विक भोजन के लिए भोजन शाला की भी व्यवस्था है काफी लोग इस सुविधा का लाभ उठाते हैं जिससे समाज के लोगों को रुकने खाने की सुविधा प्राप्त हो जाती है इसी जैन दादाबाड़ी प्रांगण में भक्ति भावना के साथ चातुर्मास में आचार्य भगवंतो एवं साधु संतों का पावन चरण छत्तीसगढ़ की माटी महतारी को पावन बनाते हुए मानव जीवन में आत्मा को शुद्धि हेतु अच्छे विचार और कर्मों की व्याख्या प्रवचन के माध्यम से मनुष्य के जीवन को साधने हेतु ज्ञान वाणी के रूप में प्राप्त होती है इससे मनुष्य अपने जीवन में अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकता है जीवन सुधार सकता है इसके साथ ही रायपुर में ही जैन मंदिर फाफाडीह मालवीय रोड जैन मंदिर शंकर नगर देवेंद्र नगर भैरव सोसायटी शांति विजय जी की आम्रपाली सोसाइटी में प्रसिद्ध है इसके साथ-साथ
जैन मानस भवन धर्मशाला के रूप मे जाना जाता है सभी धर्म के लोग शादी ब्याह हेतु उपयोग कर सकते हैं इसके साथ ही छत्तीसगढ़ में प्रसिद्ध कैवल्यधाम जैन मंदिर जिसे 24 तीर्थंकरों का मंदिर बहुत बड़े प्रांगण में बनी है जो देखने योग्य है यहां पर प्रवचन हाल भोजन शाला शादी ब्याह हेतु भवन जो विश्व प्रसिद्ध है जैन समाज के अलावा अन्य समाज के लोग भी इस दर्शनीय स्थल को देखने हेतु विभिन्न स्थानों और राज्यों से आते हैं प्रतिदिन काफी संख्या में आसपास के लोग दर्शन कर अपने जीवन में पुण्य का लाभ प्राप्त करते हैं इसके साथ ही उच्च शिक्षा हेतु जैन विचक्षण विद्यापीठ जो शिक्षा के क्षेत्र में अपनी प्रसिद्धि के लिए जाना जाता है इसके साथ ही दुर्ग जिले के नगपुरा तीर्थ स्थान भी जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग दर्शन हेतु आते हैं बकेला पारसनाथ मंदिर पंडरिया
जैन समाज के और प्रमुख प्रसिद्ध मंदिर भी छत्तीसगढ़ में स्थित है इसके अलावा सभी धर्म के लोग अनुयाई हेतु भी प्रसिद्ध बमलेश्वरी माता मंदिर महामाया मंदिर रतनपुर जटमाई घटारानी राजीव लोचन मंदिर कौशल्या माता मंदिर महामाया मंदिर हटकेश्वर महादेव मंदिर बुद्धेश्वर मंदिर जो रमणीय दर्शन स्थल होने के साथ-साथ छत्तीसगढ़ के लिए बहुत ही प्राचीन मान्यताओं से भरा हुआ दर्शन हेतु आने के बाद दर्शन आरती पूरी तरह से धार्मिक रंग में हो जाता है धार्मिक वातावरण में सभी लोग पूजा पाठ दर्शन हेतु आते रहते हैं ऐसे कई प्रसिद्ध धार्मिक स्थान के साथ-साथ अन्य दर्शनीय स्थल भी छत्तीसगढ़ की शान हैं।







