छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के संस्थापक अमित बघेल आज सरेंडर कर देंगे गिरफ्तारी

NNH रायपुर/ भाजपा के पितृपुरुषो डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के साथ साथ सिंधी समाज और अग्रवाल समाज के आराध्य देव पर आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद विवाद में आए छत्तीसगढ़िया क्रांतिसेना के संस्थापक व जोहार पार्टी के प्रमुख अमित बघेल आज सामाजिक कार्यक्रम के दौरान आज 5 दिसम्बर को सरेंडर गिरफ्तारी दे सकते हैं।
अमित बघेल द्वारा विवादित बयान देने के बाद उसपर एफआईआर दर्ज की गई थी, उसी मामले में पुलिस उसकी तलाश में में है। ये भी बताया जा रहा है कि सिंधी समाज के द्वारा अलग अलग राज्यों में अमित बघेल के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई थी, और दूसरे राज्य की पुलिस के द्वारा गिरफ्तारी के डर से अमित बघेल फरार हो गया था। और फिर सिंधी और अग्रवाल समाज का दबाव बढ़ने के बाद रायपुर एसएसपी ने उसपर 5000 इनाम घोषित किया था, जिसके बाद से ही अमित बघेल फरार है।
फ़रारी के दौरान एक न्यूज़ चैनल को दिए अपने इंटरव्यू में अमित बघेल 5 दिसम्बर को सरेंडर करने की बात कही है। जिसके बाद से ही सिंधी व अग्रवाल समाज इस बात से नाराज़ हैं कि एक ओर फरार आरोपी बेखौफ इंटरव्यू दे रहा है और पुलिस उसे गिरफ्तार तक नही कर पा रही है।
अब एक जानकारी सामने आ रही है कि 5000 के इनामी फरार चल रहे जोहर पार्टी के प्रमुख अमित बघेल 5 दिसंबर को रायपुर में सरेंडर कर सकते हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार अमित बघेल शुक्रवार 5 दिसंबर को रायपुर में सरेंडर कर सकते हैं. इस दौरान क्रांति सेना रैली निकालेगी।







