
NNH रायपुर/
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में जमानत मिलने के बाद आज जेल से रिहाई हो गई। जहां बड़ी संख्या में कांग्रेसी रायपुर जेल पहुंचे थे।
जमानत मिलने के बाद भूपेश बघेल ने कहा आज चैतन्य की रिहाई होने वाली है, ED ने मेरे बेटे के जन्मदिन पर उसे गिरफ्तार किया था और आज मेरे पोते के जन्मदिन पर मेरे बेटे को रिहाई मिल रही है, ये दिन हमारे लिए कई खुशियां लेकर आया है।
जब चैतन्य की गिरफ्तारी हुई थी तब भी ED के खिलाफ इसी प्रकार से जनसैलाब उमड़ा था। आज भी पूरे प्रदेश के कोने- कोने से साथी आए हैं, इसे हम सत्य की जीत के रूप में देखते हैं.
मोदी सरकार ED, IT, CBI, DRI जैसी एजेंसियों का दुरूपयोग कर विपक्षी दलों की आवाज कुचल रही है, यह केस इसका जीता जागता उदाहरण है।






