
NNH रायपुर/ छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उपमुख्यमंत्री अरुण साव के लिए आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इस टिप्पणी पर साहू समाज ने भूपेश बघेल के खिलाफ नाराजगी जताई है। छत्तीसगढ़ साहू समाज ने राज्य के सभी जिलों में ज्ञापन सौंपेने की तैयारी कर ली है, इसके अलावा समाज ने कहा कि भूपेश बघेल 10 दिन के अंदर माफी मांगे नहीं तो साहू समाज द्वारा भूपेश बघेल के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा।

बता दें कि भूपेश बघेल ने बिलासपुर प्रवास के दौरान जंगल की कहानी के जरिए डिप्टी सीएम अरुण साव पर तंज कसा था। छत्तीसगढ़ी में बयान देते हुए बघेल ने कहा था कि ‘जंगल के सभी राजा मन मिल के बेंदरा ल राजा बना दिन। अब इस टिप्पणी से साहू समाज में रोष व्याप्त है।






