
NNH रायपुर/ रायपुर पश्चिम के विधायक राजेश मूणत ने आज सुबह 8 बजे सरोना और चंदनडीह क्षेत्र का व्यापक दौरा किया, इस दौरान महापौर मीनल चौबे भी मौजूद थी। इस दौरान मूणत ने कहा कि 80 करोड़ की लागत से बने एसटीपी प्लांट के बावजूद चिंगरी नाले का गंदा पानी हमारी जीवनदायिनी खारून नदी में मिलना अधिकारियों की बड़ी लापरवाही है। मैंने स्पष्ट कर दिया है—5 दिन के भीतर शुद्धीकरण का प्लान दें, वरना कड़ी कार्रवाई होगी।
इसके साथ ही राजेश मूणत ने जानकारी देते हुए बताया है कि…
✅ सरोना में ₹9 करोड़ की लागत से बनने वाले आधुनिक उद्यान हेतु भूमि का चयन।
✅ ट्रैफिक से निजात दिलाने सरोना से महादेव घाट तक ‘बायपास रोड’ का प्रस्ताव।
✅ ट्रेंचिंग ग्राउंड की सफाई में तेजी लाने के निर्देश।
जनता के स्वास्थ्य और सुविधाओं से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हम रायपुर पश्चिम को आदर्श विधानसभा बनाने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं।







