छत्तीसगढ़बड़ी खबर

पूर्व आबकारी आयुक्त निरंजन दास समेत 30 अधिकारियों की सम्पतियों को ED ने किया कुर्क

NNH रायपुर/ छत्तीसगढ़ के चर्चित शराब घोटाला मामले में ईडी ने पूर्व आबकारी आयुक्त निरंजन दास समेत 30 अन्य आबकारी अधिकारियों की संपत्ति कुर्क की है। जिन सम्पतियों को कुर्क किया गया है, उनमें बंगले, फ्लैट, आलीशान बंगले, दुकानें, कृषि भूमि शामिल हैं। इसके अलावा 197 चल और लगभग 38 करोड़ रुपए की 78 अचल संपत्तियां शामिल हैं।

राज्य के खजाने को 2,800 करोड़ रुपये से अधिक का हुआ है नुकसान

ED ने जो प्रेस विज्ञप्ति जारी की है, उसमें बताया गया है कि तत्कालीन आबकारी आयुक्त निरंजन दास और 30 अन्य आबकारी अधिकारियों की लगभग 38.21 करोड़ रुपये की चल और अचल संपत्तियों को अस्थायी रूप से कुर्क कर लिया गया है। धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए), 2002 के तहत यह कार्यवाही की गई है। और शराब घोटाले की जांच में पाया गया है कि राज्य सरकार के खजाने को 2,800 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। अब ED ने आबकारी अधिकारियों की लगभग 38 करोड़ रुपये मूल्य की चल अचल सम्पत्तियां को कुर्क किया है।

Back to top button