छत्तीसगढ़राजनीति

जम्बूरी विवाद के बीच सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा “मैं अपनी स्थिति बनाना जानता हूँ”

कहा; सरकार ने जो स्काउट गाइड अध्यक्ष की घोषणा की है, वो वैधानिक नही, इसलिए मैंने कोर्ट में फ़ाइल की है पिटीशन

NNH रायपुर/ छत्तीसगढ़ में आज 9 जनवरी से विवादों के बीच राष्ट्रीय रोवर रेंजर जंबूरी 2026 की बालोद में शुरुआत होगी। आयोजन के बीच भारत स्काउट गाइड छत्तीसगढ़ का अध्यक्ष कौन है इसका विवाद बढ़ता ही जा रहा है।

बालोद में आयोजित जम्बूरी के बढ़ते विवाद के बीच रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि जो विसंगतियां थी, तो स्काउट गाइड का वैधानिक अध्यक्ष होने के नाते हमने विसंगतियों को उठाया है। स्काउट गाइड एक सेवाभावी संस्था है, युवाओं को सक्षम बनाने वाली राष्ट्रभक्त संस्था, इसलिए विसंगतियों और विवादों के साथ में स्काउट गाइड नही होना चाहिए। और हमारी परिषद ने जम्बूरी को स्थगित करने का निर्णय लिया था, उसके बाद भी इसका आयोजन होता है तो इसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार की होगी।

कोर्ट जाने के सवाल पर बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि मैंने पार्टी और सरकार के वरिष्ठ लोगों की जानकारी में लाया है कि, जो स्काउट गाइड का अध्यक्ष पद है वो वैधानिक रूप से पांच साल के लिए मुझे चुना गया है, और मुझे हटाए बिना अध्यक्ष की घोषणा सरकार ने की है वो वैधानिक नही है, इस पर विचार करिए यदि विचार नही करेंगे तो मैं कोर्ट जाऊंगा, और इसलिए मैंने कोर्ट में पिटीशन फ़ाइल की है।

बृजमोहन अग्रवाल ने टीएस सिंहदेव के दुखी होने के सवाल पर बृजमोहन अग्रवाल ने कहा, किसी को दुखी होने और खुश होने की जरूरत नही है “मैं अपनी स्थिति को बनाना जानता हूँ।”

एक ओर रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल का दावा है कि भारत स्काउट गाइड छत्तीसगढ़ के वे अध्यक्ष हैं। तो वहीं दूसरी तरफ स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव के अध्यक्ष होने का आदेश स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से 13 दिसंबर को जारी कर दिया गया था। अब देखना होगा कि छत्तीसगढ़ का ये सियासी संग्राम किस करवट लेता है।

Back to top button