खबरों की खबरछत्तीसगढ़

रायपुर में अवैध प्लॉटिंग व आवासीय अवैध निर्माण पर फिर नगर निगम का चला बुलडोजर

अवैध प्लॉटिंग करने वालों पर दर्ज होगी एफआईआर

NNH रायपुर/ राजधानी रायपुर में अवैध प्लाटिंग के खिलाफ नगर निगम ने सख्त रुख अपनाते हुए फिर बड़ी कार्रवाई की है। नगर निगम जोन क्रमांक-9 की टीम ने मोवा क्षेत्र में लगभग 7 एकड़ निजी भूमि पर की जा रही अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त कर दिया। मौके पर बनाई गई मुरूम डालकर सड़क को जेसीबी मशीन से काटकर पूरी तरह से बाधित कर दिया, ताकि आगे किसी भी प्रकार का अवैध प्लॉटिंग व निर्माण कार्य न हो सके।

गुरुवार को नगर निवेश विभाग की टीम को सूचना मिली थी कि मोवा इलाके में अज्ञात व्यक्तियों द्वारा बिना अनुमति के सड़क बनाकर अवैध प्लाटिंग की जा रही है। जांच में पुष्टि होने के बाद निगम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पूरी सड़क को उखाड़ दिया। यह कार्रवाई नगर निगम आयुक्त विश्वदीप के आदेश और जोन कमिश्नर अंशुल शर्मा के निर्देश पर की गई है।

नगर निगम जोन-9 ने रायपुर तहसीलदार और पंजीयक कार्यालय को पत्र भेजकर संबंधित भूमि के वास्तविक स्वामी की जानकारी मांगी है। जैसे ही भूमि स्वामी और निर्माणकर्ता की पहचान होगी, उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करते हुए संबंधित थाने में नामजद एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।

इसी क्रम में दलदल सिवनी मुख्य मार्ग पर अवैध रूप से बनाए गए लेबर क्वार्टर को भी निगम की टीम ने जेसीबी से तोड़ दिया। वहीं नगर निगम के जोन क्रमांक 9 की टीम ने ने आमासिवनी बाजार में शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा पक्की दुकान बनाकर व्यवसाय कर रहे रहे लोगों को वहां से खदेड़ा गया और पक्के निर्माण पर बुलडोजर चला उसे जमींदोज कर दिया। नगर निगम जोन 9 के अंतर्गत आमासिवनी बाजार में लगभग 2000 वर्गफीट शासकीय भूमि पर कब्जा जमाकर वहां दुकान बनाकर व्यवसाय संचालन किया जा रहा था, जिसपर रोक लगाने संबंधित कब्जाधारी को नियमानुसार नोटिस देने के बाद यह अभियान चलाकर जेसीबी मशीन की सहायता से व्यवसायिक दुकान तोडकर शासकीय भूमि को कब्जा मुक्त करने की कार्यवाही की गई।

नगर निगम के अधिकारियों ने ये स्पष्ट कर दिया है कि रायपुर शहर में अवैध प्लाटिंग और निर्माण के खिलाफ आगे भी इसी तरह का सघन अभियान चलाया जाएगा और किसी भी प्रकार के अवैध निर्माण प्लॉटिंग व निर्माण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

रायपुर नगर निगम कमिश्नर विश्वदीप के निर्देशानुसार इस कार्रवाई के दौरान कार्यपालन अभियंता शरद ध्रुव, सहायक अभियंता संदीप तिवारी और सैयद जोहेब, उप अभियंता अतुल बंसल, शरद ध्रुव सहित निगम का अमला मौके पर मौजूद रहा। निगम प्रशासन का कहना है कि अवैध प्लाटिंग से न सिर्फ शासन के राजस्व को नुकसान होता है, बल्कि भविष्य में नागरिकों को बुनियादी सुविधाओं की भारी परेशानी झेलनी पड़ती है। और नगर निगम के अधिकारियों ने ये स्पष्ट कर दिया है कि रायपुर शहर में अवैध प्लाटिंग और निर्माण के खिलाफ आगे भी इसी तरह का सघन अभियान चलाया जाएगा और किसी भी प्रकार के अवैध निर्माण प्लॉटिंग व निर्माण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, इसलिए ऐसे मामलों में कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

Back to top button