महाराष्ट्रराजनीति

NCP के दिवंगत नेता अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार आज लेंगी डिप्टी सीएम की शपथ

शरद पवार ने कहा मुझे कोई जानकारी नही

NNH मुम्बई/ बारामती प्लेन क्रैश में अजित पवार के निधन के बाद उनकी पत्नी सुनेत्रा पवार आज शनिवार को मुंबई में महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम पद की शपथ लेंगी। सुनेत्रा पवार बारामती से मुंबई आ चुकी हैं, जहां आज शाम को 5 बजे राजभवन में शपथग्रहण होगा।

इसी बीच राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP-SP) के प्रमुख शरद पवार ने अपनी भतीजा-बहू सुनेत्रा पवार के महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री बनने की खबरों पर अनभिज्ञता जताई की है। पवार ने शनिवार को कहा कि उन्हें इस शपथ ग्रहण समारोह के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई और उन्हें भी यह खबर मीडिया रिपोर्ट्स के जरिए ही मिली है।

बारामती में मीडिया से बात करते हुए उन्होंने स्पष्ट किया कि यह फैसला पूरी तरह से अजित पवार गुट के नेताओं का है। उन्होंने कहा, “प्रफुल्ल पटेल और सुनील तटकरे जैसे लोगों ने पहल की है और उन्होंने ही यह निर्णय लिया होगा, इसमें मेरी कोई भूमिका नहीं है”।

विदित हो कि 28 जनवरी को एक विमान हादसे में अजित पवार के आकस्मिक निधन के बाद, पार्टी ने उनकी पत्नी सुनेत्रा पवार को उनकी जगह डिप्टी सीएम बनाने का फैसला किया है। शरद पवार ने इस दौरान यह भी खुलासा किया कि अजित पवार के साथ पार्टी विलय पर सकारात्मक बात चल रही थी और इसके लिए 12 फरवरी की तारीख भी तय थी, लेकिन दुर्भाग्यवश उससे पहले ही यह हादसा हो गया।

Back to top button