अन्य

“सिंधियत जो मेलो” छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत द्वारा 14 एवं 15 मार्च 2026 को राजधानी रायपुर के छेरीखेड़ी पर स्थित ललित महल में होगा आयोजित

NNH रायपुर/ पुज्य छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत द्वारा हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी चेट्रीचंड्र महोत्सव के अवसर पर सिंधियत जो मेलो आयोजित किया गया है।

यह कार्यक्रम “सिंधियत जो मेलो” 14 एवं 15 मार्च 2026 को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के छेरीखेड़ी पर स्थित ललित महल में आयोजित किया जाएगा।

छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत के अध्यक्ष महेश दरयानी एवं युवा विंग के अध्यक्ष विकास रूपरेला ने उक्ताशय की जानकारी देते हुए बताया है कि भगवान वरुणदेव अवतार हमारे आराध्य देव झूलेलाल जी के अवतरण दिवस के अवसर चेट्रीचंड्र के अवसर पर सिंधी समाज द्वारा विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। उसी कड़ी में प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत ने 14-15 मार्च को सांस्कृतिक समारोह “सिंधियत जो मेलो” आयोजित किया है, जिसमें हजारों की संख्या में समाजजन अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हैं, इस वर्ष भी इसी कार्यक्रम में सिंधी समाज से कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में आमंत्रित किया गया है।

Back to top button