छत्तीसगढ़भारत सरकारवित्त मंत्रालय

भाजपा प्रवक्ताओं ने की केन्द्रीय बजट की सराहना

NNH रायपुर/ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ताओं ने केन्द्रीय बजट को ऐतिहासिक बताते हुए केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा सदन में प्रस्तुत बजट की सराहना की है। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर ने कहा कि केन्द्रीय बजट में एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय योजना में जनजातीय क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए स्कूलों के निर्माण और शिक्षकों की भर्ती में तेजी लाने का लक्ष्य। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता नलिनीश ठोकने ने बजट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह बजट देश के हर पहलू को ध्यान में रख कर बनाया गया है। आधुनिकता के साथ भारत के प्राचीन पद्धति, योग व आयुर्वेद के लिए भी बजट में प्रावधान किया गया है जो बताता है कि भारत को 2047 तक विकसित बनाने के लिए कार्य होगा।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अमित चिमनानी ने कहा कि राज्य की नई नीति और केंद्रीय बजट का उद्देश्य छत्तीसगढ़ को 10 लाख करोड़ रुपए की जीएसडीपी (2030 तक) तक पहुँचाना है। बजट में फार्मास्युटिकल, टेक्सटाइल, एग्रो-प्रोसेसिंग और एआई/रोबोटिक्स को विशेष प्रोत्साहन दिया गया है। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता शिवनारायण पाण्डेय ने कहा कि बजट में बस्तर जैसे पिछड़े क्षेत्रों में निवेश करने वाले उद्योगों को 30 से 45 प्रतिशत तक की पूंजीगत सब्सिडी मिलेगी। औद्योगिक विकास के लिए गति (गुड गवर्नेंस, एक्सेलरेटिंग इन्फ्रास्ट्रक्चर, टेक्नॉनॉजी, इडण्स्ट्रीयल ग्रोथ) मॉडल अपनाया गया है। भजपा प्रदेश प्रवक्ता प्रमोद शर्मा ने कहा कि रायपुर-दुर्ग मेट्रो लाइन के लिए सर्वे बजट और नए औद्योगिक पार्कों के निर्माण से लॉजिस्टिक्स लागत कम होगी। मुख्यमंत्री मोबाइल टावर योजना के माध्यम से दूरस्थ क्षेत्रों में नेटवर्क पहुँचाया जा रहा है, जो डिजिटल उद्योगों और आईटी/आईटीज के लिए आधार तैयार करेगा। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता टेकेश्वर जैन ने कहा कि बजट 2026 और राज्य की नीतियां मिलकर छत्तीसगढ़ को केवल एक श्खनिज राज्यश् से बदलकर एक विनिर्माण और सेवा हब बनाने की दिशा में काम कर रही हैं।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता डॉ. विजय शंकर मिश्रा ने कहा कि कैंसर के इलाज के लिए 17 नई दवाओं पर कस्टम ड्यूटी घटाई गई है, जिससे राज्य के मरीजों के लिए इलाज सस्ता होगा। देश में 3 नए आयुर्वेद कॉलेज खोले जाएंगे, जिसमें छत्तीसगढ़ की दावेदारी मजबूत मानी जा रही है। 3 नए फार्मास्युटिकल शिक्षा संस्थान स्थापित करने की घोषणा की गई है। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता डॉ. किरण बघेल ने कहा कि बजट में केंद्र सरकार ने देश के हर जिले में महिला छात्रावास खोलने की घोषणा की है, जिसका सीधा लाभ छत्तीसगढ़ के सभी 33 जिले की छात्राओं को मिलेगा।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता वेदराम जांगड़े ने कहा कि छत्तीसगढ़ के लिए रेलवे बजट में भारी बढ़ोतरी जारी रखी गई है। राज्य में खरसिया-नया रायपुर-परमलकसा (278 किमी) और रावघाट-जगदलपुर (140 किमी) जैसी महत्वपूर्ण रेल लाइनों के काम में तेजी लाने के लिए पर्याप्त फंड दिया गया है।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्रीमती शताब्दी पांडेय ने कहा कि बजट 2026 में स्वयं सहायता समूहों की 3 करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य रखा गया है। कामकाजी महिलाओं के लिए हॉस्टल के निर्माण और शिशु गृहों की स्थापना के लिए राज्यों को विशेष अनुदान दिया गया है। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता के.एल. चौहान ने कहा कि यह बजट समग्र रूप से तात्कालिक लोकलुभावन निर्णयों के बजाय, दीर्घकालिक स्थिरता, पारदर्शिता और विश्वास आधारित कर प्रणाली की दिशा में एक सशक्त कदम है।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता उज्ज्वल दीपक ने कहा कि भारत को ग्लोबल क्लाउड हब बनाने का प्रावधान प्रस्तुत बजट में रखा गया है जिससे भारत में बड़े पैमाने पर डेटा सेंटर निवेश को आकर्षित करेगा और देश को दुनिया का भरोसेमंद डिजिटल और क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर हब बनाएगा।

Back to top button