कारोबारछत्तीसगढ़देश-विदेशराजनीतिवित्त मंत्रालय
रायपुर में रविवार को आयोजित “केंद्रीय बजट संवाद कार्यक्रम” को सफल बनाने भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ की बैठक सम्पन्न

NNH रायपुर/ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रदेश कार्यालय, कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में भारतीय जनता पार्टी व्यापार प्रकोष्ठ की बैठक संपन्न हुई। जहां “बजट संवाद 2026” कार्यक्रम की रूपरेखा पर कार्यकर्ता पदाधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा की गई।
गौरतलब है कि रविवार को राजधानी रायपुर में “केंद्रीय बजट संवाद कार्यक्रम” को केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर सम्बोधित करेंगे। और इस कार्यक्रम में विशेष रूप से व्यापारियों को भी आमंत्रित किया गया है।

बैठक का उद्देश्य व्यापारियों के हितों से जुड़े विषयों को मजबूती से प्रस्तुत करना तथा बजट के माध्यम से प्रदेश एवं देश के आर्थिक विकास को गति देने सभी के सुझावों एवं सहयोग से कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प लिया गया इस बैठक में प्रदेश संयोजक सुभाष अग्रवाल, सह संयोजक नितिन अग्रवाल व अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।






