उर्मिला मेमोरियल हॉस्पिटल पर मरीज के परिजनों ने लगाए गम्भीर आरोप, अस्पताल प्रबंधन ने कहा आरोप पूरी तरह से निराधार

NNH रायपुर/ रायपुर के भाठागांव में स्थित उर्मिला मेमोरियल हॉस्पिटल (UMH) में इलाज के नाम पर एक मरीज के परिजनों ने भारी-भरकम राशि वसूल करने का आरोप लगाया था। जिसपर उर्मिला मेमोरियल अस्पताल प्रबंधन ने अपना पक्ष रखते आरोप को निराधार बताया है।
भाठागांव में स्थित उर्मिला मेमोरियल हॉस्पिटल के खिलाफ मरीजों के परिजनों द्वारा गंभीर आरोप लगाए गए हैं। उन्होंने बताया कि मरीज को पेट में दर्द था, और वो स्वयं इलाज कराने पहुंचा था, लेकिन मरीज आज आईसीयू में है। शिकायत कर्ताओं का कहना है कि इलाज में लापरवाही, अत्यधिक पैसे वसूलना, आयुष्मान कार्ड होने के बावजूद नकद पैसे की मांग, रसीद न देना, और परिजनों को डराया-धमकाया गया है। परिजनों ने बताया कि ढाई महीने में उनसे 17 लाख से 20 लाख रुपये तक की भारी-भरकम राशि वसूली की जा चुकी है।
इसपर उर्मिला मेमोरियल अस्पताल के प्रबंधक ने अपना रखते हुए बताया है कि ढाई महीने पहले मरीज इलाज कराने आया था, जिसके पेट में गांठ थी, जिसका ऑपरेशन किया गया, पेट में समस्या होने के कारण शरीर के अन्य अंगों में भी इंफेक्शन फैल गया जिसका इलाज भी समय पर किया गया है। फिलहाल मरीज की स्थित स्थिर है। प्रबंधन ने आगे बताया कि मरीज की परिस्थिति को देखते हुए अस्पताल की ओर से उनको पूरा सहयोग किया गया है। ऑपरेशन के बाद लगातार महंगी दवाओं पर उनका अधिक खर्च आया है, उसके बावजूद बहुत सी दवाएं मरीज को अस्पताल की ओर से निःशुल्क उपलब्ध कराया गया है। वहीं मरीज आज भी अस्पताल में भर्ती है। जबकि इलाज और ऑपरेशन के लिए जरूरी खर्च के बाद भी अस्पताल ने अपनी ओर से सहयोग कर अन्य शुल्क नही लिया है। इसलिए अस्पताल पर लगाए जा रहे आरोप पूरी तरह से निराधार है।







