चेट्रीचंड्र की भव्य तैयारिओं में जुटी सिन्धु-शक्ति, राजुभाई तारवानी को संस्था का चुना गया नया अध्यक्ष
सिंधु शक्ति के संस्थापक किशोर आहूजा ने दी जानकारी

NNH रायपुर/ सिन्धु शक्ति संस्था द्वारा चेट्रीचंड्र महोत्सव को भव्य रूप से मनाने के लिये तैयारियों में जुट गई है, जिसको लेकर आज संस्था की बैठक रखी गई थी। जहां सर्व सम्मति से राजू भाई तारवानी को सिंधु शक्ति का अध्यक्ष चुना गया, एवं बैठक में तय हुआ कि संस्था द्वारा प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे।
सिंधु शक्ति के संस्थापक किशोर आहूजा ने जानकारी देते हुए बताया है कि राजधानी रायपुर के शारदा चौक पर संस्था द्वारा पंडाल लगाया जायेगा, जहाँ मानव सेवा के लिये रक्तदान का भव्य आयोजन किया जायेगा, प्रतिवर्ष लगभग 100 यूनिट का रक्तदान होता है, जो जरुरतमंदों के काम आता है, वहीँ सिन्धु शक्ति के बैनर तले आयोजित किये जाने वाले कार्यक्रमों को लेकर विचार विमर्श किया गया, जिसमें संस्था द्वारा एक दिन हीरापुर स्थित प्रेरणा नेत्रहीन बच्चों के आश्रम जाकर उन्हें आवश्यक सामग्री खान-पान की वस्तुयें फल आदि वितरित करेगी, तथा अगले दिन श्याम नगर स्थित वृदधाश्रम में जाकर बुजुर्गों को भी आवश्यक सामग्री वितरित कर उनका आशीर्वाद लेगी। इसके साथ ही बैठक में सर्वसम्मति से राजू भाई तारवानी को संस्था का नवनियुक्त अध्यक्ष चुना गया, जिसमें सभी ने अपनी सहमति जताई, इस बैठक में बैठक में सिन्धु शक्ति के संस्थापक किशोर आहूजा, पूर्व अध्यक्ष मनोज डेंगवानी, अमर दौलतानी, गुरनामल रोहरा, राजू भाई तारवानी, रवि तेजवानी, बबला होतवानी, तनेश आहूजा, शंकर पिंजानी, संजय रामानी, संजय मंधान, राकेश डेंगवानी, प्रदीप सिंहानी, अजीत वाधवानी, चंदन पंजवानी, विकास तनवानी, विपुल गोविंदानी, मयूर पारवानी, पंकज पंजवानी, राजेश आहूजा , गौरव मंधानी, नरसा लालवानी, शामिल हुये।







