वरिष्ठ समाज सेवक विनोद धमेचा ने सिंधी समाज में बढ़ती गुटबाजी पर किया कटाक्ष
कहा टीम A और B के पास सौ फुट की अपनी ऑफिस नही, और दिखावे में कर रहे हैं करोड़ो खर्च

NNH रायपुर/ वरिष्ठ समाजसेवी, छत्तीसगढ़ चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज मे उपाध्यक्ष विनोद धामेचा ने सिंधी समाज में बढ़ती हुई गुटबाजी को लेकर जोरदार कटाक्ष किया है। उन्होंने कहा कि इस समय चेट्रीचंड्र महोत्सव की तैयारी जोरो से चल रही है। पहली पंचायत जो चुनाव जीतकर आई है उसका नाम A है, और जो चुनाव हार गई उसका नाम B है। अब ए और बी में बहुत समानताएं हैं। विनोद धमेचा ने कार्यक्रम में करोड़ो रूपये खर्च करने को गैर जरूरी बताते हुए 7 बिंदुओं पर अपनी रखी है।
1. A और B दोनों इस समय दिखावा कर रहे हैं।
2. दोनों के पास एक 100 फीट की अपनी ऑफिस तक नहीं है, और दोनों किराए की ऑफिस में संचालित होती हैं।
3. दोनों ने समाज के ग़रीब जरूरतमंद जनता के लिए कुछ नहीं किया है।
4. समाज में बेरोजगार युवकों को रोजगार हो उसके लिये दोनों ने ऐसा कोई काम नहीं किया है।
5. दोनों के मुखिया पगड़ी रस्म में शोकाकुल परिवार के साथ अग्रिम पंक्ति में बैठ जाते हैं जिसकी जरूरत ही नहीं है।
6. ए और बी दोनों करीब करोड़ो खर्चा करने की तैयारी कर रहे है जो पूर्ण रूप से औचित्यहीन है।
7. रायपुर कमिश्नर ने साफ साफ़ निर्देश दिया है कि, रात 10 बजे के बाद किसी भी तरह से डीजे नहीं बजेगा, और इनका कार्यक्रम ही 9 बजे के बाद चालू होता हैं ऐसे में पैसे की ही बर्बादी है।
विनोद धमेचा ने अपनी ओर से सुझाव दिया है कि फालतू खर्च से समाज को बचना चाहिए, और समाजहित के लिए कोई ठोस कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि मुझे गर्व है, कि मेरी पूज्य शंकर नगर पंचायत के मुखी मुरली केवलानी और हम सभी ने 2.5 एक्कड़ जमीन खरीदी है, और आगे चल कर ये ए और बी दोनों पंचायते प्रोग्राम के लिए हमसे ही जमीन लेंगी। अंत में यही कहना चाहता हूं कि इन बेफिजूल के फ़ालतू खर्च के बजाय समाज के जरूरतमंद लोगों के लिए कुछ बड़ा काम करे, जो सदैव याद किया जाए।
विनोद धामेचा
(ए और बी दोनों का सदस्य)







