छत्तीसगढ़मध्यप्रदेशराजनीति

भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे पर की पत्थरबाजी, पुलिस ने किया वाटर कैनन का इस्तेमाल, कई घायल

AI सम्मेलन में कांग्रेस के प्रदर्शन का भाजयुमो ने किया विरोध, रायपुर में भी भाजपाई-कांग्रेसी आमने-सामने

NNH BJYM Protest/ कांग्रेस कार्यालय के बाहर भारतीय जनता युवा मोर्चा और कांग्रेस कार्यकर्ता एक-दूसरे के आमने-सामने आ गए। दोनों ने एक-दूसरे के ऊपर जमकर पत्थरबाजी की, दोनों दलों के कार्यकर्ताओं को खदेड़ने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। इसमें एक एसआई, पत्रकार समेत कई लोग घायल हो गए।

दिल्ली में एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया था। इसके विरोध में इंदौर में भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। इसके बाद भाजयुमो और कांग्रेस के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए। इसके बाद दोनों ने एक-दूसरे के ऊपर जमकर पत्थरबाजी की। वहीं पत्थरबाजी के साथ ही पानी की बोतलें, तेल की थैलियां, संतरे और टमाटर भी एक-दूसरे के ऊपर फेंके।

बैरिकेडिंग करने के बाद उग्र हुआ प्रदर्शन

पुलिस ने बैरिकेडिंग कर युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को रास्ते में ही रोक दिया। लेकिन इसके बाद कार्यकर्ता और उग्र हो गए। पुलिस ने दोनों पार्टियों के कार्यकर्तओं को रोका, इसके बावजूद दोनों तरफ से पत्थरबाजी होती रही। जिसके बाद पुलिस को वाटर कैनन का इस्तेमाल करना पड़ा। पत्थरबाजी के दौरान पुलिस का एक एसआई, पत्रकार समेत कई लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि सब इंस्पेक्टर आरएस बघेल घायल के सीने के पास एक बड़ा पत्थर लगा, जिसमें वे घायल हो गए। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

रायपुर में भी प्रदर्शन के दौरान बहस और झूमाझटकी

इधर छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में भी भाजयुमो के कार्यकताओं ने कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन के समक्ष विरोध प्रदर्शन करने पहुंचे थे, जहां इस दौरान भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ता आमने सामने आ गए। कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन के सामने दोनों पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच जमकर बहस और झूमाझटकी हुई।

Back to top button