खबरों की खबरछत्तीसगढ़राजनीति
रायपुर में प्रदर्शन के दौरान भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच बहस और झूमाझटकी

NNH नई दिल्ली/ दिल्ली में एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया था। इसके विरोध में भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने रायपुर के शंकर नगर पर स्थित राजीव भवन कांग्रेस कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। जहां पर भाजयुमो और कांग्रेस के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए।
भाजयुमो के कार्यकताओं ने कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन के समक्ष विरोध प्रदर्शन करने पहुंचे थे, जहां इस दौरान भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ता आमने सामने आ गए। कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन के सामने दोनों पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच जमकर बहस और झूमाझटकी हुई है।







