“सिंधियत जो मेलो” कार्यक्रम समाज की पुरानी परंपराओं को जीवंत रखने का है बड़ा माध्यम: विकास रूपरेला
चेट्रीचंड्र महापर्व के अवसर पर 14 -15 मार्च को ललित महल में आयोजित भव्य कार्यक्रम में किया है समाजजनों को आमंत्रित

NNH रायपुर/ छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत युवा विंग के प्रदेश अध्यक्ष विकास रूपरेला ने जानकारी देते हुए बताया है कि चेट्रीचंड्र महापर्व के अवसर पर 14-15 मार्च को ललित महल में भव्य “सिंधियत जो मेलो” कार्यक्रम आयोजित किया गया है।
विकास रूपरेला ने कहा कि समाज की सांस्कृतिक विरासत जो पूर्वजों से प्राप्त परंपराओं, मूल्यों और संस्कारों मूर्त-अमूर्त जो संग्रह है वह हमारी पहचान का आधार है। इसका संरक्षण भावी पीढ़ियों के लिए अत्यंत आवश्यक है क्योंकि यह सामाजिक एकता गौरव और ज्ञान को पीढ़ियों तक हस्तांतरित करती है और ऐतिहासिक विकास को दर्शाती है।इसलिए कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज के विभिन्न वर्ग के लोगों को एक मंच पर लाना, सामाजिक समरसता और एकता को बढ़ावा देना शामिल है। इसके अलावा समाज सेवा के कार्यों को प्रोत्साहित करना भी है। और यह कार्यक्रम न केवल मनोरंजन के लिए है, बल्कि समाज को अपनी जड़ों से जोड़े रखने और सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने के साथ ही समाज की पुरानी परंपराओं को जीवंत रखने का बड़ा माध्यम भी हैं।
विकास ने बताया कि कार्यक्रम के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं, सभी अतिथियों/ आगंतुकों के लिए विशेष व्यवस्था एवं कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम किए जा रहे हैं। आप सभी समाजजनों को आमंत्रित कर उनसे अनुरोध है कि इस भव्य “सिंधियत जो मेलो’ में शामिल होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएं।







