अंतरराष्ट्रीयबड़ी खबर
इज़रायल ने किया ईरान पर हमला, मध्य-पूर्व में बढ़ा सैन्य टकराव

NNH International/ मध्य-पूर्व (Middle-East) एकबार फिर से बड़ा सैन्य टकराव देखने को मिल रहा है। इजरायल ने शनिवार को ईरान पर हमला कर दिया है। इज़राइल ने दावा किया है कि वो ‘प्री-एम्प्टिव अटैक’ यानी संभावित खतरे को रोकने के लिए अग्रिम हमला किया है।
रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, इजरायल के रक्षा मंत्री इजरायल कैट्ज ने बयान जारी कर कहा, “इजरायल ने अपने ऊपर मंडरा रहे खतरों को खत्म करने के लिए ईरान पर प्री-एम्प्टिव हमला किया है।” ईरानी मीडिया के अनुसार, शनिवार को राजधानी तेहरान में कई विस्फोटों की आवाजें सुनी गईं।
यह हमला ऐसे समय में हुआ है जब जून में इजरायल और ईरान के बीच 12 दिन तक हवाई हमलों का दौर चला था। उस संघर्ष के बाद दोनों देशों के बीच तनाव कम होने की उम्मीद जताई जा रही थी लेकिन ताजा घटनाक्रम ने हालात फिर गंभीर हो गए हैं।







