छत्तीसगढ़सामाजिक सरोकार
छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत ने “सिंधियत जो मेलो” कार्यक्रम में पधारने सांसद बृजमोहन अग्रवाल को किया आमंत्रित

NNH रायपुर/ पुज्य छत्तीसगढ़ सिन्धी पंचायत द्वारा चेट्रीचंड्र के अवसर पर 14-15 मार्च 2026 को आयोजित कार्यक्रम “सिन्धियत जो मेलो” आयोजित किया गया है।
समाज के एक प्रतिनिधि मंडल ने आज रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल को निमंत्रण पत्र देकर कार्यक्रम में स-सम्मान आमंत्रित किया है, जिसे बृजमोहन अग्रवाल ने सहर्ष स्वीकार करते हुए कार्यक्रम में आने की सहमति दी है। इस दौरान पंचायत के प्रदेश अध्यक्ष महेश दरयानी, ललित जयसिंग, अनूप मसंद, तनेश आहूजा, सुभाष बजाज, अनिल लाहोरी, अमर चंदनानी व अन्य समाजजन उपस्थित थे। उक्ताशय की जानकारी विकास रूपरेला ने दी।







