छत्तीसगढ़धर्म/अध्यात्मसामाजिक सरोकार

14-15 मार्च को आयोजित “सिंधियत जो मेलो” कार्यक्रम के लिए संत श्री लालदास जी को पंचायत की टीम ने दिया आमंत्रण

कार्यक्रम में आने-जाने के लिए की जा रही है वाहन की व्यवस्था

NNH रायपुर/ चेट्रीचंड्र के अवसर पर पूज्य छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत द्वारा 14-15 मार्च को ललित महल में भव्य सिंधियत जो मेलो कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। जिसकी जोरशोर से तैयारी चल रही है। और लगातार सभी लोगों को आमंत्रित किया जा रहा है।

इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ पंचायत के प्रदेश अध्यक्ष महेश दरयानी के नेतृत्व में उनकी टीम के सदस्य श्री लाल साईं से भेंटकर उन्हें सिंधियत जो मेलो कार्यक्रम के लिए आमंत्रण पत्र देकर स-सम्मान आमंत्रित किया है। श्री लाल साईं जी ने कार्यक्रम की सफलता के लिए शुभकामनाएं देते हुए आशीर्वाद प्रदान किया।

वहीं सिंधियत जो मेलो कार्यक्रम में समाजजनों के आने जाने के लिए वाहनों की भी व्यवस्था की जा रही है। संत कंवरराम नगर कटोरा तालाब पंचायत के द्वारा समाजजनों के लिए बस की व्यवस्था की गई है। उक्ताशय की जानकारी विकास रूपरेला ने दी।

Back to top button