अंतरराष्ट्रीयछत्तीसगढ़जन-सरोकारस्वास्थ

World Kidney Day 2026: विश्व किडनी दिवस के अवसर पर MMR हॉस्पिटल में विशेष कार्यक्रम का आयोजन

NNH रायपुर/ विश्व किडनी दिवस हर साल मार्च के दूसरे गुरुवार को मनाया जाता है। वर्ष 2026 में, यह 12 मार्च को मनाया गया। यह दिन किडनी के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने और गुर्दे की बीमारियों के जोखिम को कम करने के लिए समर्पित है। किडनी डे का मुख्य उद्देश्य लोगों को किडनी की बीमारियों के बारे में जागरूक करना और उन्हें समय रहते जांच और इलाज के लिए प्रेरित करना है। किडनी शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग है, जो रक्त को साफ करने और विषैले पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है। दुनिया भर में 8-10% वयस्क विभिन्न प्रकार के गुर्दे के रोगों से प्रभावित हैं, और लाखों लोग हर साल इन रोगों की जटिलताओं के कारण समय से पहले ही मर जाते हैं। किडनी का स्वास्थ्य शरीर के समग्र स्वास्थ्य के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। स्वस्थ रहने के लिए, आपको संतुलित आहार और पर्याप्त मात्रा में पानी पीने की आदत डालनी चाहिए।

इधर विश्व किडनी दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के कमल विहार में स्थित MMR IVF एंड किडनी केयर हॉस्पिटल में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां इस अवसर पर सीनियर नेफ्रोलॉजिस्ट एंड ट्रांसप्लांट फिजिशियन डॉ. प्रवास चौधरी ने मरीजों और उनके परिजनों से सीधे संवाद किया। इस दौरान डॉ. चौधरी ने किडनी से जुड़ी बीमारियों, उनके लक्षण, बचाव और समय पर जांच के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए अपने अनुभव को साझा किया।

MMR हॉस्पिटल में इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों को किडनी के स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और नियमित जांच के लिए प्रेरित करना था। किडनी रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रवास चौधरी ने मरीजों के सवालों का जवाब दिया और उनके स्वास्थ्य सुधारों और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की सलाह भी दी। और कहा कि MMR हॉस्पिटल हमेशा की तरह समाज के स्वास्थ्य और जागरूकता के लिए निरंतर प्रयासरत है।

उन्होंने कहा कि एक आम आदमी में किडनी की बीमारियों के लक्षण अक्सर शुरुआती चरण में दिखाई नहीं देते, लेकिन कुछ ऐसे लक्षण हैं, जैसे पैरों में सूजन, आंखों या चेहरे के आसपास सूजन, पेशाब की मात्रा कम होना, रात में बार-बार पेशाब आना, थकान और कमजोरी, मितली, खुजली और त्वचा पर दाने होना आदि इसके लक्षण हैं। और कहा कि समय पर नियमित जांच से इस बीमारी को बढ़ने से रोका जा सकता है। तथा किडनी की देखभाल के टिप्स देते हुए कहा कि किडनी को स्वस्थ रखने के लिए पर्याप्त पानी पीना, नियमित व्यायाम करना, संतुलित आहार लेना, नमक का सेवन कम करना, धूम्रपान और शराब से बचना और अपने ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखने की सलाह दी।

इस दौरान डॉ. प्रवास चौधरी के अलावा अस्पताल के जीएम डी. बोस, डायमंड साहू, शशांक पांडे, डायलिसिस टेक्नीशियन रेणुका धुरंधर, उनकी पूरी टीम सहित अस्पताल के नर्सिंग स्टाफ उपस्थित थे।

Back to top button