सीएम साय “सिंधियत जो मेलो” कार्यक्रम में हुए शामिल
कहा; सिंधी समाज ने देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है

NNH रायपुर/ पूज्य छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत द्वारा 14-15 मार्च को रायपुर के ललित महल में पूज्य छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत द्वारा आयोजित सिंधियत जो मेलो कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
इस दौरान सीएम साय ने कहा कि अपने परिश्रम, उद्यमशीलता और अटूट विश्वास के बल पर सिंधी समाज ने देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। “सिंधीयत जो मेलो” सिंधी समाज की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, परंपराओं और एकजुटता का सुंदर उत्सव है।रायपुर में आयोजित इस आयोजन में समाज की जीवंत संस्कृति और संस्कारों की प्रेरक झलक देखने को मिली, जो समाज की एकजुटता, परिश्रम और सांस्कृतिक समृद्धि को दर्शाती है।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए भाजपा प्रवक्ता अमित चिमनानी कहा कि आज के एतिहासिक आयोजन में भारी व्यस्त कार्यक्रम होने के बावजूद हमारे आग्रह पर मा.मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय,वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री श्री केदार कश्यप,श्री गुरु खुशवंत सिंह,सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल जी एवं सम्माननीय विधायक गण ने पधारकर कार्यक्रम की गरिमा बढाकर ,समाज की प्रशंसा में जो शब्द कहे,उससे सभी का उत्साह वर्धन हुआ।समाज की राष्ट्र एवं राज्य के विकास में महती भूमिका की प्रशंसा हम सब की जिम्मेदारी और बढ़ाती है। कल बड़ी संख्या में युवा पीढ़ी को भगवान झूलेलाल की स्तुति करते एवं भजनों पर भक्तिमय होता देख मन आनंदित हुआ।युवा पीढ़ी की अपनी संस्कृति बोली भाषा के नजदीक आना बेहद सुखद विषय है।कल के एतिहासिक कार्यक्रम की सभी को बहुत बहुत बधाई।
कार्यक्रम में धमतरी के महापौर जगदीश रामू रोहरा, सिंधी पंचायत के प्रदेश अध्यक्ष महेश दरयानी, युवा विंग के अध्यक्ष विकास रूपरेला और उनकी पूरी टीम के साथ ही बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित थे।
आयोजन को सफल बनाने में छत्तीसगढ़ सिन्धी पंचायत के आसुदाराम वाधवानी, अमर पारवानी, महेश दरयानी, अमित चिमनानी, ललित जयसिंग, बलराम आहुजा, महेश रोहरा, रमेश मिरघानी, भरत बजाज, जीवतराम बजाज, कैलाश खेमानी, कैलाश बालानी, सुभाष बजाज, तनेश आहुजा, विकास रूपरेला, अनिल लाहोरी, गौरव मंधानी प्रहलाद शादीजा, भाजपा नेता अनूप मसंद, मनीष पंजवानी, राजू चंदनानी, रतन वर्त्यानी, प्रेमप्रकाश मध्यानी, मनीष आहुजा, अजीत मोटवानी, विनोद संतवानी, अमर चंदनानी, झामनदास बजाज, मुरलीधर शादीजा, महेश चंदनानी, रवि चरियानी, सुधीर रामानी, गिरीश लहेजा, सागर खटवानी, रतन लीलानी एवं सभी पंचायतों के मुखी गण एवं पदाधिकारीयों की सक्रिय भूमिका रही। उक्ताशय की जानकारी प्रदेश मीडिया प्रभारी शुभाष बजाज ने दी।







