चंड्र जी रात’ कार्यक्रम में सीएम साय और संत श्री युधिष्ठिर लाल हुए शामिल, सफल कार्यक्रम की दी बधाई
सीएम साय ने सुख, समृद्धि और शांति के लिए की प्रार्थना, संत युधिष्ठिर लाल ने दिया आर्शीवाद

NNH रायपुर/ 15 मार्च रविवार को रायपुर के बी.टी.आई. ग्राउंड में पूज्य छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत द्वारा आयोजित सिंधी समाज के धार्मिक कार्यक्रम ‘चंड्र जी रात’ – चेट्रीचंड्र महोत्सव में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शामिल हुए। जहां उन्होंने कि इस कार्यक्रम में सम्मिलित होकर भगवान झूलेलाल जी के चरणों में प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और शांति की प्रार्थना की।
चंड्र जी रात कार्यक्रम में संत श्री युधिष्ठिर लाल जी भी मुख्य रूप से शामिल हुए। उन्होंने सनातन धर्म का ध्वज पताका सदैव ऊंची रहे एवं सिंधु संस्कृति की रक्षा के लिए अपना आशीर्वाद देते हुए सफल कार्यक्रम की बधाई दी।

सीएम साय ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज को एक सूत्र में बाँधते हैं और नई पीढ़ी को अपनी समृद्ध संस्कृति, परंपराओं एवं आध्यात्मिक मूल्यों से जोड़ने का प्रेरक माध्यम बनते हैं। सेवा, सद्भाव और निस्वार्थ योगदान की सिंधी समाज की परंपरा अनुकरणीय है। उन्होंने कहा भगवान झूलेलाल जी की कृपा हम सभी पर सदैव बनी रहे।
इस कार्यक्रम में धमतरी के महापौर जगदीश रामू रोहरा, छत्तीसगढ़ नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष सतीश थोरानी, आंनद कुकरेजा व अन्य मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए।

वहीं छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत के संरक्षक श्रीचंद सुंदरानी ने कहा कि आज जिस तरह आज इस भव्य कार्यक्रम में समाज का जनसैलाब उमड़ा है, यह सामाजिक एकता परिचायक है कि सिंधी समाज एकजुट है। महापंचायत के अध्यक्ष अमर गिदवानी, कार्यकारी अध्यक्ष राजेश वासवानी, किशोर आहूजा, महासचिव राधाकिशन सुंदरानी, जितेंद्र बडवानी, गोविंद वाधवानी, राजू तारवानी, चेतन तारवानी, अशोक मलानी इंदर डोडानी, राजेश गुरनानी, सुदेश मध्यान, चन्दर विधानी, युवा विंग अध्यक्ष महेश आहूजा, दिनेश सुंदरानी, शंकरलाल वरन्दानी, महिला विंग अध्यक्ष भावना कुकरेजा, राशि बलवानी, राहुल चंदनानी व अन्य पदाधिकारियों ने सफल कार्यक्रम के लिए सभी समाजजनों को बधाई और शुभकामनाएं दी।







