“सिंधियत जो मेलो” में दूसरे दिन रही धूम, छत्तीसगढ़ सिन्धी पंचायत द्वारा चेट्रीचंडू के पावन अवसर पर वरुणावतार भगवान झूलेलाल जी के जन्मोत्सव के अवसर पर आज दूसरे दिन भी विभिन्न आयोजन
भगवान झूलेलाल के जीवन पर लेजर शो रहा आकर्षण का केंद्र

NNH रायपुर/ छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत के प्रदेश प्रवक्ता सुभाष बजाज ने जानकारी देते हुए बताय की आज के आयोजन में सिन्धी समाज के प्रसिद्ध कलाकार सागर लालवानी व वंदना निरंकारी ने जबरदस्त प्रस्तुति दी
हिक सोन जो रूपयो व दमादम मस्त कलंदर, आयोलाल झूलेलाल* जैसे भजन व गानों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया वहीं सिंधी छेज नृत्य और लोक नृत्यों पर जबरदस्त प्रस्तुति दी गई। जिये मुंहीजी सिंध व सिंधी अबाणी बोली जैसे सिंधी लोकगीतों पर धूम मचाई गई पूरे प्रदेश भर से हजारों की संख्या में समाज के युवा महिला पुरुष बुजुर्ग आयोजन में शामिल हुए सभी देर रात्रि तक सिंधी लोकनृत्य व भजनों पर झूमते रहे।वहीं भगवान झूलेलाल के जीवन पर बहुत ही जीवंत लेजर शो प्रस्तुत किया गया ऐसा लगा मानो स्वयं भगवान झूलेलाल स्टेज पर अवतरित होकर अपनी लीलाएं दिखा रहे हैं। जिसे देखकर समाज जन भाव विभोर हो उठे।
आयोजन में स्वागत भाषण प्रदेश अध्यक्ष महेश दरयानी ने दिया मंच संचालन तनेश आहूजा व सुभाष बजाज ने किया तथा आभार प्रदर्शन महासचिव बलराम आहूजा ने किया।

आयोजन को सफल बनाने में छत्तीसगढ़ सिन्धी पंचायत के संरक्षक असुदाराम वाधवानी,अमर पारवानी, महेश दरयानी, अमित चिमनानी, ललित जयसिंग,बलराम आहुजा, महेश रोहरा, रमेश मिरघानी, भरत बजाज, जीवतराम बजाज, कैलाश खेमानी, कैलाश बालानी, सुभाष बजाज, तनेश आहुजा, अनूप मसंद, विकास रूपरेला, अनिल लाहोरी, गौरव मंधानी प्रहलाद शादीजा, मनीष पंजवानी, राजू चंदनानी, रतन वर्त्यानी, प्रेमप्रकाश मध्यानी, मनीष आहुजा, अजीत मोटवानी, विनोद संतवानी, अमर चंदनानी, झामनदास बजाज, मुरलीधर शादीजा, महेश चंदनानी, रवि चरियानी, सुधीर रामानी, गिरीश लहेजा, सागर खटवानी, रतन लीलानी सुरेंद्र जेसरानी कुमार बोधवानी एवं सभी पंचायतों के मुखी गण एवं पदाधिकारीयों की मुख्य भूमिका रही।







