खास खबरदेश/प्रदेशराजनीति

पीएम मोदी पश्चिम बंगाल के भाजपा कार्यकर्ताओं से मिले, अनुभव साझा करते हुए कहा; विकास के एजेंडे से लोगों का जुड़ना सकारात्मक संकेत

NNH कोलकाता/ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के बीजेपी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की, साथ ही सोशल मीडिया पर अपनी बातचीत का अनुभव साझा किया है, कि जिस तरह से कार्यकर्ता जमीन पर काम कर रहे हैं, वह सच में काबिल-ए-तारीफ है।

कल सिलीगुरी में हुई रैली के बाद पीएम मोदी स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं से मिले। कार्यकर्ताओं ने TMC के शासन में आम लोगों की समस्याओं के बारे में बताया, और कहा कि लोगों का BJP के विकास के एजेंडे से जुड़ना एक सकारात्मक संकेत है, और पश्चिम बंगाल में माहौल BJP के पक्ष में दिख रहा है।

Back to top button