सिंधी भाषा दिवस 2026: छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत द्वारा आयोजित सिंधी तम्बोला की राजधानी रायपुर में मच गई धूम
खचाखच भरे हॉल में महिलाओं-युवाओं ने क्रेजी होने के साथ ही सभी ने लिया आंनद, साथ ही प्रतिभागियों ने पाया सोना

NNH रायपुर/ सिंधी भाषा दिवस के अवसर पर 12 अप्रैल रविवार को राजधानी रायपुर में पूज्य छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत के द्वारा सिंधी तम्बोला का आयोजन किया गया था, जिसमें समाज की महिलाओं के साथ ही युवाओं ने भी बड़ी संख्या में भाग लिया।
महापंचायत के महासचिव जितेंद्र बडवानी एवं प्रदेश प्रवक्ता दिनेश आनंद अठवानी ने सम्पन्न कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि “सिंधी भाषा दिवस” पर सिंधी समाज के आयोजन में 2000 से अधिक शो देश विदेश में सफलतापूर्वक सम्पन्न कर चुके गुजरात के हाउसी “शो मैन- ले अंतानी” के सिंधी तम्बोला के दौरान समाज के युवा- महिलाएं “इस नये खेल को खेलते हुए उत्साहित दिखाई दे रहे थे, कि जैसे बचपन लौट आया हो”, इस अद्भुत खेल के दौरान जो शोर (नाद) मच रहा था उससे पूरा माहौल रोमांचकारी हो गया था।
सिंधी तम्बोला की आयोजक महिला “अध्यक्ष भावना कुकरेजा एवं कार्यकारी अध्यक्ष राशि बलवानी के अथक परिश्रम व उनकी नई सोच की समाजजनों ने खुले दिल से सराहना की, क्योंकि “कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य मातृशक्ति को अपनी सक्रियता बढ़ाने और समाज में अपनी अलग पहचान बनाने के लिए प्रोत्साहित करना था।
वहीं सिंधी तम्बोला का आयोजन “बरसेगा सोना” की थीम पर करते “बिग शोमैन ले अंतानी” ने कार्यक्रम उपरांत रायपुर के सिंधी समाज को सबसे ज्यादा क्रेजी बताया।

सिंधी तम्बोला कार्यक्रम की मुख्य सूत्रधार राशि बलवानी, व महिला टीम के नेतृत्व में तम्बोला विजेताओं को प्रथम पुरस्कार गोल्ड नेकलेस, द्वितीय गोल्ड इयर रिंग,तृतीय गोल्ड रिंग के अलावा 32″टीवी के साथ साथ 100 से अधिक पुरस्कार प्रतिभागियों के बीच संत सानिध्य उदय शद्दानी- पावनी शद्दानी,महंत अमां मीरा द्वारा वितरित किये।
सिंधी भाषा दिवस पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने अपने उद्बोधन में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री अटलबिहारी बाजपेई के कहे शब्दों को दोहराया: “हिंदी भाषा मेरी मां है-सिंधी भाषा मेरी मौसी। “वहीं दूसरी ओर प्रदेश महामंत्री नवीन मार्कंडेय ने समाज को सिंधी भाषा दिवस की शुभकामनाओं सहित बधाई दी।
कार्यक्रम में सिंधी समाज के प्रमुख व महापंचायत के संरक्षक, संस्थापक पूर्व विधायक श्रीचंद सुंदरानी, महापंचायत के प्रदेश अध्यक्ष व पार्षद, एमआइसी सदस्य अमर गिदवानी, चेयरमैन चेतन तारवानी,कार्यकारी अध्यक्ष राजा जेठानी, कार्यक्रम के प्रेरणास्रोत रहे जितेंद्र बडवानी, राधाकिशन सुंदरानी, प्रवक्ता दिनेश आनंद अठवानी, कोषाध्यक्ष सुदेश मंध्यान, युवा महामंत्री दिनेश सुंदरानी, राजू भाई तारवानी, रमेश मंधान, दौलत परयानी, प्रेम सोनी आदि ने इस आयोजन पर कहा मातृशक्ति के इस अनूठे आयोजन में समूचा रायपुर झूम उठा है, इसकी तस्वीरें इसकी इसके गवाह हैं। इस कार्यक्रम हेतु नगर में युवा वर्ग और महिलाओं ने जो उत्साह दिखाया, उनके द्वारा जो रिस्पांस मिला है, वह कार्यक्रम में आई महिलाओं व युवा वर्ग की उपस्थिति अविस्मरणीय है।
आयोजक महिला विंग की टीम ने बताया कि खचाखच भरे हॉल में कार्यक्रम पूरी तरह से व्यवस्थित था, जहां पासधारियों को ही प्रवेश दिया गया। महिला टीम की दीपिका जेठानी, कशिश खेमानी, रीत खयानी, सोनिया निंजानी, पूनम हिंदूजा, ज्योति हुंदानी, कुसुम आहूजा ने उत्साहित होकर कहा कि पुरस्कृत प्रतिभागियों के साथ ही सभी ने जमकर आंनद लिया, जो बरसों बरस यादगार रहेगा।







