अंतरराष्ट्रीयकारोबारखबरों की खबरदेश-विदेशदेश/प्रदेश

सोना चांदी में तेज उतार चढ़ाव, जाने आज का भाव

NNH Gold-Silver Price/ सोमवार 13 अप्रैल को बाजार खुलते ही सोना-चांदी में तेज उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। अमेरिका-ईरान बातचीत फेल होने से बाजार का माहौल थोड़ा अनिश्चित बना हुआ है। ऐसे में निवेशक अब महंगाई और चीन के आर्थिक आंकड़ों पर नजर रखेंगे।

किन फैक्टर्स पर रहेगी नजर

पश्चिम एशिया के घटनाक्रम के साथ-साथ ट्रेडर्स अमेरिका के प्रोड्यूसर प्राइस इंडेक्स (PPI), कच्चे तेल की कीमतों और फेडरल रिजर्व के अधिकारियों के बयान पर भी नजर रखेंगे। यही फैक्टर्स आगे सोना-चांदी की दिशा तय कर सकते हैं।

घरेलू कमोडिटी मार्केट मंगलवार सुबह डॉ. बाबा साहेब अंबेडकर जयंती की वजह से बंद रहेगा। हालांकि शाम के सत्र में ट्रेडिंग फिर से शुरू हो जाएगी।

क्यों रही वार्ता विफल

अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के मुताबिक वार्ता इसलिए विफल और खत्म हुई क्योंकि ईरान ने परमाणु हथियार से जुड़ी अमेरिकी शर्त्तों को मानने से इनकार कर दिया। और इस दौर की बातचीत में अमेरिकी टीम भरोसा जीतने में नाकाम रही है। उन्होंने कहा कि ईरान ने ईमानदारी से बातचीत की और आगे के लिए सुझाव रखा है।

JM फाइनेंशियल सर्विसेज के प्रणव मेर का कहना है कि बाजार की नजर चीन के ट्रेड, निवेश और ग्रोथ से जुड़े आंकड़ों पर रहेगी। इसके अलावा यूरो जोन की महंगाई के आंकड़े भी सोना-चांदी की कीमतों को प्रभावित कर सकते हैं। भारत में भी इस हफ्ते CPI और WPI महंगाई के आंकड़े आने वाले हैं, जिन पर निवेशकों की नजर रहेगी। मेर के अनुसार दुनिया भर के बाजार अमेरिका-ईरान बातचीत पर नजर रखे हुए हैं। अगर हालात सुधरते हैं, तो इक्विटी और कमोडिटी जैसे एसेट्स को सपोर्ट मिल सकता है। लेकिन अगर तनाव बना रहता है, तो बाजार में उतार-चढ़ाव और बढ़ सकता है और सोना-चांदी में भी तेज हलचल देखने को मिल सकती है।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर पिछले हफ्ते सोना-चांदी दोनों में अच्छी तेजी रही। चांदी के फ्यूचर्स करीब ₹10,779 यानी लगभग 5% तक चढ़े। वहीं सोना करीब ₹2,972 यानी 2% बढ़ा। चांदी में भी 4.5% से ज्यादा की साप्ताहिक बढ़त देखने को मिली।

रायपुर में आज 13 अप्रैल 2026 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 14726 प्रति ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹ 14025 प्रति ग्राम है। कल (12 अप्रैल 2026) के मुकाबले आज 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 37 प्रति ग्राम से बढ़ी है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत ₹ 35 प्रति ग्राम से बढ़ी है। पिछले साल के मुकाबले सोने की कीमतें 58.74 में फीसदी ज्यादा हैं। सोना अपने उच्चतम स्तर पर 29 जनवरी 2026 को ₹17267 तक पहुंचा था।
साल की शुरुआत से अब तक सोने की कीमत में 12.83 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। इसे और बेहतर ढंग से समझने के लिए, 24 कैरेट सोने का 8 ग्राम का भाव ₹1,17,808 है और 10 ग्राम का ₹ 1,47,260 है। ठीक इसी तरह, 22 कैरेट सोने का 8 ग्राम का भाव ₹ 1,12,200 और 10 ग्राम का ₹ 1,40,250 है।

सोना लगातार तीसरे हफ्ते बढ़त के साथ बंद हुआ। इसकी बड़ी वजह कमजोर डॉलर, पश्चिम एशिया में तनाव और सुरक्षित निवेश की बढ़ती मांग रही। साथ ही भारत और चीन जैसे देशों में फिजिकल डिमांड बढ़ने से भी कीमतों को सहारा मिला।

कमजोर अमेरिकी आंकड़ों और महंगे तेल के चलते महंगाई बढ़ने की आशंका है। इससे यह उम्मीद बन रही है कि फेडरल रिजर्व फिलहाल ब्याज दरों में बदलाव नहीं करेगा। विश्लेषकों के मुताबिक अगले हफ्ते वॉशिंगटन में इजराइल और लेबनान के बीच संभावित बातचीत पर भी नजर रहेगी। इन्हीं घटनाओं के आधार पर तय होगा कि सोना-चांदी की कीमतें आगे किस दिशा में जाएंगी।

Back to top button