खोज खबरछत्तीसगढ़

मंदिर हसौद की अंग्रेजी शराब दुकान में बेखौफ बेची जा रही है ओवररेट शराब

NNH रायपुर/ रायपुर जिले के मंदिर हसौद की अंग्रेजी शराब दुकान लगातार ओवररेट शराब बेचने की शिकायत आ रही थी, जिसके बाद NNH ने दुकान पर जाकर देखा तो वहां पर तय मूल्य से अधिक रुपए लेकर बेखौफ ओवररेट शराब बेची जा रही थी। ऐसा प्रतीत होता है कि दुकान के सुपर वाइजर और सेल्समैन को आबकारी विभाग और जिला प्रशासन का कोई डर नही है।

वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि 190 रुपए का बैक पाइपर का क्वाटर 200 रुपए में बेचा जा रहा है। इसके अलावा अन्य ब्रांड की शराब भी ओवररेट में बेचा जा रहा है। वहां मदिरा प्रेमियों से बात करने पर पता चला कि Mad off का पौवा 160 रुपए का है जिसे 200 रुपए में बेचा जा रहा है। इसके अलावा फ्रंट लाइन की बोतल 800 रुपए में बेची जा रही है।

अब ये देखना होगा कि आबकारी विभाग और जिला प्रशासन मंदिर हसौद की अंग्रेजी शराब दुकान के सुपर वाइजर और सेल्समैन पर क्या कार्रवाई करता है।

Back to top button