25 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए पटवारी रंगे हाथों गिरफ्तार

NNH अम्बिकापुर/ एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों एक पटवारी को गिरफ्तार किया है। सूरजपुर जिले के प्रतापपुर तहसील अंतर्गत दुरती हल्का में पदस्थ पटवारी सौरभ गोस्वामी एसईसीएल में अधिग्रहित जमीन के नामांतरण तथा नौकरी के लिए प्रतिवेदन देने के बदले पटवारी ने रिश्वत ली थी। पटवारी के कब्जे से नकदी रकम के साथ ही उसकी क्रेटा कार को भी जब्त कर लिया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम मरहटा निवासी रूप सिंह ने एसीबी कार्यालय अंबिकापुर में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि ग्राम सेंधोपारा स्थित उनकी एवं उनकी बहन के नाम की भूमि का अधिग्रहण एसईसीएल की महामाया कोयला खदान जरही द्वारा किया गया है। जिसके नामांतरण और नौकरी के लिए प्रतिवेदन देने के एवज में पटवारी सौरभ गोस्वामी ने रुपए की मांग की थी, जिसके बाद प्रतापपुर तहसील के संधोपारा में पदस्थ पटवारी की शिकायत मिलने पर टीम ने योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप बिछाया और आरोपी पटवारी को एंटी करप्शन ब्यूरो ने 25 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
इस कार्रवाई के अगले ही दिन कलेक्टर एस. जयवर्धन ने 106 पटवारियों और 9 राजस्व निरीक्षकों (RI) के तबादले का आदेश जारी कर दिया है।






