बाबू खेमानी के घर पर पुलिस की रेड: पुलिस को इस सट्टा नेटवर्क से जुड़े बड़े रसूखदार लोगों के नाम का पता लग चुका है, जिनकी गिरफ्तारी होना अभी बाकी है…?

NNH रायपुर/ छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में ऑनलाइन सट्टेबाजी के एक बड़े नेटवर्क पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चर्चित सट्टा एप ‘3 Stumps’ से जुड़े मास्टरमाइंड और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर बाबू खेमानी के रायपुर टाटीबंध स्थित घर पर क्राइम ब्रांच और गंज थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने छापा मारा, जहां डीएसपी और थाना प्रभारी समेत भारी पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा। छापेमारी के दौरान पूरे इलाके में हलचल मच गई और आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को शुरुआती जांच में विदेशी नेटवर्क से जुड़े लेन-देन और लिंक मिलने की आशंका है, जिसके बाद इस कार्रवाई को और तेज कर दिया गया है। टीम ने घर की तलाशी ली और कई महत्वपूर्ण दस्तावेजों को जांच के लिए अपने कब्जे में ले लिया है। मराबद साक्ष्यों के आधार पर पुलिस लगातार दस्तावेजों, डिजिटल डेटा और वित्तीय रिकॉर्ड की जांच कर रही है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद इस पूरे नेटवर्क का बड़ा खुलासा सामने आ सकता है।पुलिस फिलहाल कार्रवाई में जुटी हुई है, और इस सट्टा नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। तो अब बड़ा सवाल ये है कि क्या पुलिस को इस सट्टा नेटवर्क से जुड़े बड़े रसूखदार लोगों के नाम का पता लग चुका है, जिनकी गिरफ्तारी होना अभी बाकी है…?






