छत्तीसगढ़ सिंधी अकादमी की अध्यक्ष सुषमा जेठानी का छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत ने किया सम्मान
प्रदेश अध्यक्ष महेश दरयानी ने कहा सकारात्मक बदलाव लाने में महिला शक्ति सक्षम, युवा विंग अध्यक्ष विकास रूपरेला ने कहा, समाज की नारी शक्ति को अकादमी का अध्यक्ष नियुक्त कर सरकार ने उठाया ऐतिहासिक कदम

NNH रायपुर/ छत्तीसगढ़ सिंधी अकादमी की नव नियुक्त अध्यक्ष श्रीमती सुषमा जेठानी छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत के कार्यालय पहुंची, जहां पंचायत के पंचायत के पदाधिकारियों ने शॉल व स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका सम्मान किया।
इस दौरान छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत के प्रदेश अध्यक्ष महेश दरयानी ने सुषमा जेठानी की नियुक्ति पर उन्हें बधाई देते हुए कहा कि समाज की महिला शक्ति को आगे लाकर केवल एक अधिकार ही नहीं, बल्कि विष्णुदेव साय सरकार ने एक विकसित सभ्य समाज की अनिवार्य आवश्यकता को पूरा किया है। राजनीति और सार्वजनिक जीवन में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी से न केवल निर्णय-प्रक्रिया अधिक समावेशी और संवेदनशील बनती है, बल्कि जमीनी स्तर पर सकारात्मक बदलाव लाने में भी महिला शक्ति सक्षम हैं।
वहीं युवा विंग के प्रदेश अध्यक्ष विकास रूपरेला ने भी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जब मोदी सरकार द्वारा ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ लोकसभा के विशेष सत्र में पारित करने के लिए प्रस्तुत किया गया था, ऐसे समय में सिंधी समाज की नारी शक्ति सुषमा जेठानी को सिंधी अकादमी के अध्यक्ष पद पर नियुक्त कर छत्तीसगढ़ सरकार ने ऐतिहासिक कदम उठाया है। यह महिलाओं के लिए उनके अधिकार सुनिश्चित कर, उन्हें देश की मुख्यधारा में लाने तथा नीति-निर्माण में बराबर की भागीदारी प्रदान करने सहायक सिद्ध होगा।
प्रदेश पंचायत कार्यालय में श्रीमती सुषमा जेठानी को बधाई देने वालों में प्रदेश अध्यक्ष महेश दरयानी, सह कोषाध्यक्ष तनेश आहूजा, युवा विंग के प्रदेश अध्यक्ष विकास रूपरेला, मुरलीधर शादीजा, अमर चंदनानी, अनिल लाहौरी, मनीष पंजवानी, रतन वर्ल्यानी, बबला होतवानी, विनोद संतवानी, अजीत मोटवानी प्रमुख रूप से उपस्थित थे।






