छत्तीसगढ़ सिंधी अकादमी की अध्यक्ष सुषमा जेठानी को युवा विंग ने की पुस्तक भेंट

NNH रायपुर/ छत्तीसगढ़ सिंधी अकादमी की नव नियुक्त अध्यक्ष श्रीमती सुषमा जेठानी छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत के कार्यालय पहुंची, जहां पंचायत के पंचायत के प्रदेश अध्यक्ष महेश दरयानी व अन्य पदाधिकारियों ने उन्हें शॉल व स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका सम्मान किया।
इस दौरान युवा विंग के प्रदेश अध्यक्ष विकास रूपरेला ने भी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जब मोदी सरकार द्वारा ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ लोकसभा के विशेष सत्र में पारित करने के लिए प्रस्तुत किया गया था, ऐसे समय में सिंधी समाज की नारी शक्ति सुषमा जेठानी को सिंधी अकादमी के अध्यक्ष पद पर नियुक्त कर छत्तीसगढ़ सरकार ने ऐतिहासिक कदम उठाया है। यह महिलाओं के लिए उनके अधिकार सुनिश्चित कर, उन्हें देश की मुख्यधारा में लाने तथा नीति-निर्माण में बराबर की भागीदारी प्रदान करने सहायक सिद्ध होगा।
युवा विंग के प्रदेश अध्यक्ष विकास रूपरेला, महासचिव अनिल लाहौरी, कोषाध्यक्ष मनीष पंजवानी ने श्रीमती सुषमा जेठानी को व्रत एवं त्यौहार, तिथियों से सबंधित एक पुस्तक भेंट की।







