छत्तीसगढ़धर्म/अध्यात्मसंस्कृति
श्री कौशिक जी महाराज के मुखारविंद से 14 मई को रायपुर में होगी “श्रीराम-केवट” भक्ति कथा

NNH रायपुर/ छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के श्रद्धालुओं के लिए भक्ति और सेवा का एक अनूठा संगम होने जा रहा है। वृन्दावन धाम के सुप्रसिद्ध संत, परम गौभक्त और पुराण मर्मज्ञ पूज्य श्री कौशिक जी महाराज का एक दिवसीय प्रवास 14 मई को रायपुर में तय हुआ है।’

कार्यक्रम के संयोजक अजय भगत ने जानकारी देते हुए बताया है कि गायत्री नगर स्थित जगन्नाथ मंदिर में आचार्य श्री के मुखारविंद से भक्ति, सेवा और समर्पण की अद्भुत कथा “केवट चरित्र” का आयोजन किया जाएगा। सुरभि जन जागरण सेवा समिति द्वारा आयोजित इस दिव्य कथा का समय सायं 5:00 बजे से रात्रि 8:00 बजे तक निर्धारित है।







