क्राइम रिपोर्टछत्तीसगढ़

राजधानी रायपुर में सरकारी शराब दुकान के कर्मचारियों ने युवक के साथ की जमकर मारपीट, गिरफ्तारी की मांग

NNH रायपुर/ राजधानी रायपुर के सरोना स्थित सरकारी शराब दुकान के कर्मचारियों द्वारा एक युवक के साथ मारपीट की घटना सामने आई है।

बताया जा रहा है कि सरोना के सरकारी शराब दुकान में एक युवक शराब लेने आया था, जहां उसकी कर्मचारियों से बहस हो गई, इसी बीच शराब दुकान के आधा दर्जन कर्मचारियों ने मिलकर उस युवक की जमकर पिटाई कर दी। यह पूरी घटना सीसी टीवी में कैद हो गई है।

इस घटना के बाद लोगों में भारी गुस्सा है, और कर्मचारियों पर एफआईआर दर्ज कर पुलिस कार्रवाई के साथ उन्हें दुकान से हटाने की मांग की है। अब सवाल यह उठ रहा है कि सरकारी शराब दुकान के कर्मचारी कैसे बैखोफ गुंडागर्दी कर रहे हैं। वहीं पुलिस घटना की सीसी टीवी फुटेज की जांच कर मारपीट में शामिल कर्मचारियों की पहचान करने में जुटी है।

Back to top button